WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Ayodhya Yatra : कांग्रेस विधायक ने 600 लोगों को अयोध्या यात्रा पर रवाना किया

यात्रियों की विदाई के लिए पूरा क्षेत्र सजाया, रामराज बिछाई

WhatsApp Image 2021 12 19 At 11.39.08 AM 696x313

Indore : विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के विधायक संजय शुक्ला (MLA Sanjay Shukla) ने भाजपा के हाथ से एक बड़ा मुद्दा छीन लिया। शनिवार दोपहर उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के 600 लोगों के पहले जत्थे को अयोध्या यात्रा पर रवाना किया।

वे अपने क्षेत्र के हर वार्ड से ऐसे जत्थों को अयोध्या की यात्रा (Visit to Ayodhya) करवाएंगे। इस सिलसिले की शुरुआत शनिवार से की गई। पहले समूह के अयोध्या यात्रा पर रवाना होने के पहले पूरे क्षेत्र को सजाया संवारा गया। ढोल धमाके घोड़े बग्गी के साथ शोभायात्रा से इन नागरिकों को अयोध्या यात्रा पर रवाना किया जाएगा। सालों के बाद सड़क पर रामरज (Ramraj on the Road) बिछी दिखाई दी।

विधायक संजय शुक्ला ने एक महीने पहले अपने विधानसभा क्षेत्र के हर वार्ड से नागरिकों के समूह को भगवान श्रीराम के जन्म स्थल अयोध्या की यात्रा कराने का ऐलान किया था। इस ऐलान के परिपेक्ष में पहला समूह शनिवार को रवाना (First Group Leaves on Saturday) हो गया। यह समूह वार्ड क्रमांक 9 के नागरिकों का है।

WhatsApp Image 2021 12 19 at 11.39.08 AM 1

यात्रा के लिए नागरिकों को दोपहर 11 बजे जीवन मुक्तेश्वर महादेव मंदिर महेश गार्ड लाइन पर बुलाया गया। विधायक शुक्ला ने बताया कि इस मंदिर पर सभी नागरिकों के द्वारा भगवान शिव का अभिषेक किया।

उसके बाद में इन तीर्थ यात्रियों को जय श्री राम के उद्घोष के साथ शोभायात्रा (Procession With the Chant of Jai Shri Ram) के रूप में रेलवे स्टेशन ले जाया गया। इस शोभायात्रा में घोड़े बग्गी ढोल धमाके सभी रहे। शोभायात्रा के मार्ग को सजाया गया। इस मार्ग में सड़क पर रामरज बिछाई गई।

इस शोभा यात्रा का स्थान-स्थान पर नागरिकों ने मंचों से फूल बरसाकर स्वागत किया। पूरे क्षेत्र में राम धुन और भगवान राम की भक्ति के गीत गुंजें। यह शोभायात्रा महेश गार्ड लाइन से शुरू होकर विभिन्न मार्गो से होते हुए रेलवे स्टेशन पर पहुंची।

यहाँ से सभी यात्री दोपहर 1:40 पर रेल से अयोध्या के लिए रवाना हुए। विधायक ने इस यात्रा में जा रहे सभी 600 यात्रियों के लिए आने-जाने ठहरने, खाने-पीने, घूमने फिरने की पूरी व्यवस्था की गई है। यात्रियों का यह समूह भगवान श्रीराम के दर्शन करने के बाद 21 दिसंबर को वापस इंदौर आएगा।