WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

शिवाजी की प्रतिमा लोकार्पण के पहले शिवराज ने घेरा कमलनाथ को

1067

शिवाजी की प्रतिमा लोकार्पण के पहले शिवराज ने घेरा कमलनाथ को

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को छिंदवाड़ा जिले के सौंसर में छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा का अनावरण करने के पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को घेरा। सीएम चौहान ने कमलनाथ से सवाल करते हुए कहा कि सरकार रहते हुए कांग्रेस के समय में छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा क्यों नहीं लगाई? उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार ने सौंसर में प्रतिमा नहीं लगाने दी थी। हम गुंडों पर बुलडोजर चलाते हैं और कमलनाथ सरकार में मूर्ति लगाने वालों पर बुलडोजर चला दिया गया था। चौहान ने कहा कि वे तब सौंसर गए थे जब प्रतिमा नहीं लगने दी जा रही थी। अब भाजपा की सरकार ने संकल्प पूरा किया है और सौंसर में छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा का अनावरण हुआ है।