Beginning of AAP : ‘आप’ के गवर्नेंस मॉडल की MP में सिंगरौली के रास्ते शुरुआत!

रानी अग्रवाल ने सिंगरौली में AAP की महापौर बनी, प्रदेश में 20 से अधिक पार्षद जीते

1423

Beginning of AAP : ‘आप’ के गवर्नेंस मॉडल की MP में सिंगरौली के रास्ते शुरुआत!

Bhopal : आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह ने सिंगरौली की महापौर रानी अग्रवाल सहित अन्य सभी प्रत्याशियों को इतिहास रचने और जीत की बधाई देते हुए कहा ये जीत जनतंत्र की है। जनता की है जनता ने जो भरोसा, आशीर्वाद, हमे दिया है आम आदमी पार्टी पूरी निष्ठा तत्परता से उनके विश्वास पर खरा उतरेगी। ये जीत आम आदमी पार्टी के उन क्रांतिकारी साथियों को भी समर्पित है जिन्होंने पूरी मेहनत लगन ईमानदारी से कार्य किया है।

अध्यक्ष ने कहा कि हम दिल्ली मॉडल की तर्ज पर आदर्श निगम और वार्ड बनाएंगे। आम आदमी पार्टी पूरे मध्यप्रदेश में मजबूत विकल्प के रूप में उभरेगी। हम इस जीत से हमारे कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह और ऊर्जा है जिसके साथ हम आगामी प्रदेश विधानसभा चुनाव में उतरेंगे और पूरी ताकत से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और जनता को इन दोनों पार्टियों का विकल्प देंगे। हमारा संगठन दिन प्रतिदिन प्रदेश में मजबूत हो रहा है और हमारा अगला लक्ष्य विधानसभा चुनाव है। हम सकारत्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेंगे ओर जनता के हितों के लिए इस संघर्ष को जारी रखेंगे।

IMG 20220717 WA0062

‘आप’ के प्रदेश प्रवक्ता हेमंत जोशी ने बताया कि इंदौर की जनता का फैसला हमें स्वीकार्य है। जनता ने हमे जनहितैषी मुद्दों पर संघर्ष करने के लिए चुना है हम यह कर्तव्य, पूर्ण निष्ठा से निभाएंगे और आगामी विधानसभा चुनाव में साफ, स्वच्छ, विकासशील राजनीति के लिए आम आदमी पार्टी को सिरमौर बनाएंगे।