Bharat Joto Yatra : कमलनाथ समेत कई नेता राहुल गांधी की यात्रा का रूट निरीक्षण करने पहुंचे!

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा 'भाजपा को क्यों पेट दर्द हो रहा!'

Bharat Joto Yatra : कमलनाथ समेत कई नेता राहुल गांधी की यात्रा का रूट निरीक्षण करने पहुंचे!

Sanawad (Khargone) : राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा के मध्यप्रदेश के रूट का निरीक्षण और तैयारी का जायजा लेने प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और पूर्व CM कमलनाथ सनावद पहुंचे। उन्होंने यहां भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कमलनाथ का कहना था की राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा को लेकर भाजपा के पेट में दर्द क्यों हो रहा है! भाजपा के पास पैसा, पुलिस और प्रशासन ही बचा है। निर्दलीय विधायक सुरेन्द्र सिह शेरा को यात्रा प्रभारी बनाये जाने पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा सहित भाजपा नेताओं द्वारा उठाए जा रहे सवाल पर भी कमलनाथ ने आपत्ति उठाई।

कमलनाथ का कहना था कि सुरेन्द्र सिह शेरा की नियुक्ति अरूण यादव के कहने पर ही की गई है। अरूण यादव तो मेरे साथ है। भोपाल से भी साथ आए हैं।

राजनीतिक हलकों में इसे डेमेज कन्ट्रोल के रूप में भी देखा जा रहा है। इस दौरान कमलनाथ ने नेता प्रतिपक्ष गोविन्द सिह और अरूण यादव के साथ भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों और रूट का सनावद और मोरटक्का में निरीक्षण किया।

कमलनाथ आज नेता प्रतिपक्ष गोविन्द सिंह और पूर्व PCC चीफ अरुण यादव के साथ हेलीकॉप्टर से सनावद पहुंचे। इस दौरान खरगोन विधायक यात्रा के प्रभारी रवि जोशी, पूर्व मंत्री सचिन यादव, पूर्व मंत्री डाॅ विजयलक्ष्मी साधो सहित कांग्रेस के नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद थे। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा खरगोन जिले के सनावद में आगामी 25 नवंबर को पहुंचेगी।

सनावद में मीडिया से चर्चा के दौरान कमलनाथ ने दावा किया राहुल गांधी का मप्र की सीमा में पहुंचने पर ऐतिहासिक और जोरदार स्वागत किया जाएगा। यात्रा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी काफी जोश है। वहीं नेता प्रतिपक्ष गोविन्द सिंह ने कहा की राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा को पूरे देश में भारी जन-समर्थन मिल रहा है। यात्रा को लेकर भाजपा के नेता परेशान है। राहुल गांधी की यात्रा की सुरक्षा को लेकर CM शिवराजसिंह चौहान को भी पत्र लिखा है।

Author profile
आशुतोष पुरोहित
आशुतोष पुरोहित ( खरगोन)