भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह 5 घंटों तक शहर भ्रमण करेंगे

जानिए क्या है वजह

1130

भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह 5 घंटों तक शहर भ्रमण करेंगे

भोपाल : भोपाल के कलेक्टर अगले बुधवार सुबह 9:30 से 2:30 तक लगातार 5 घंटे तक शहर के विभिन्न देशों का भ्रमण करेंगे। दरअसल कलेक्टर इस दौरान शहर की यातायात व्यवस्था, पार्किंग और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे और इस संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देंगे।

कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने सड़क सुरक्षा समिति में सभी अधिकारी को निर्देश दिए कि शहर की यातायात व्यवस्था, पार्किंग, डार्क स्पॉट आदि को चिन्हित किया जाए और इन्हीं सब व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए सकारात्मक पहल करें, एक व्यवस्थित प्लान बनाएं। कलेक्टर ने कहा वे स्वयं इस संबंध में कार्रवाई के लिए अगले सप्ताह बुधवार को सुबह 9:30 से दोपहर 2:30 बजे तक लगातार शहर का भ्रमण करेंगे। इस दौरान उनके साथ एमपीईबी, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी और यातायात सहित अन्य विभागों के अधिकारी और विशेषज्ञ साथ रहेंगे।

WhatsApp Image 2023 04 26 at 6.17.23 PM 1

कलेक्टर श्री सिंह ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि भोपाल की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए सर्वाधिक काम किए जाने की आवश्यकता है। पार्किंग के लिए लगातार समस्या बनी रहती है। मल्टी लेवल पार्किंग में लोगों की गाड़ियां रखी जाए और इसके साथ ही अन्य व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चलाने की आवश्यकता है। भोपाल टॉकीज, भारत टॉकीज, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन की ट्रैफिक और पार्किंग को सुधारने के लिए विशेष काम करने की आवश्यकता है ।

कलेक्टर इसके लिए 5 घंटे क्षेत्र का भ्रमण भी करेंगे

श्री सिंह ने बताया कि वह अगले सप्ताह बुधवार को सुबह 9:30 से दोपहर 2:30 बजे तक लगातार शहर का भ्रमण करेंगे । ब्लैक स्पॉट और यातायात को सुगम बनाने के लिए विशेष अध्ययन की जरूरत होती है इसके लिए विशेषज्ञों की राय ली जाए और जो प्लान पूर्व में उपयोग में लाए गए हैं उनसे क्या सुविधा हुई है उसकी जानकारी भी प्रस्तुत की जाए।

बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री कोलसानी, ट्रैफिक इंचार्ज श्री संदीप दीक्षित और अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि भोपाल राजधानी है। उसको राजधानी की तरह दिखना भी चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि बेहतर प्लान बनाया जाए और सड़क सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जाएं। इसके लिए हमें गंभीरता से विचार करना होगा। हम सभी मिलकर एक प्लान बनाएंगे जिससे कि आम जनता को सुविधा हो और वीवीआईपी मूमेंट के समय में भी अन्य समस्याओं का सामना ना करना पड़े। इसके लिए भी वैकल्पिक प्लान क्या होना चाहिए इसकी रूपरेखा बनाई जाएगी।

कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए की स्कूल बसों की फिटनेस और सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता की भी जांच की जाए।