Bhopal News: स्वच्छता सर्वेक्षण सिटीजन फीडबैक: कमिश्नर खुद करेंगी सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग

50

Bhopal News: स्वच्छता सर्वेक्षण सिटीजन फीडबैक: कमिश्नर खुद करेंगी सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग

भोपाल। स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 को लेकर नगर निगम ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। एक तरफ जहां सिटीजन फीडबैक के साथ सर्वेक्षण की शुरूआत हो चुकी है, जो अगले 45 दिनों तक जारी रहेगा। वहीं, कल से 16 अप्रैल से 31 मई के बीच फील्ड असेसमेंट भी किया जाएगा। इस दौरान केंद्र की टीमें कभी भी शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंच सकती हैं।

इसी को ध्यान में रखते हुए नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने आज से खुद मैदान में उतरकर सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग करने का निर्णय लिया है। वे प्रतिदिन शहर के सभी 21 जोन के अंतर्गत आने वाले 85 वार्डों का निरीक्षण करेंगी और जमीनी हकीकत का जायजा लेंगी। अधिकारियों को भी नियमित रूप से सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं।

इस मामले में नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं। सफाई मित्रों की उपस्थिति सुबह और शाम दोनों शिफ्ट में अनिवार्य की गई है, साथ ही अधिकारियों को भी नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद कई क्षेत्रों में लापरवाही सामने आ रही है, जिसे सुधारने के लिए अब सख्त कदम उठाए जाएंगे।