Bird Shrine : इंदौर के पहले पक्षी तीर्थ का भूमिपूजन रविवार को

गुजरात के शिल्पकार एक माह में बनाएंगे

1173
Bird Shrine

Bird Shrine : इंदौर के पहले पक्षी तीर्थ का भूमिपूजन रविवार को

Indore : पक्षियों के संरक्षण के लिए शहर की पहली पक्षी तीर्थ (Bird Shrine) योजना की शुरुआत रविवार सुबह 9.30 बजे होगा। पंचकुइया स्थित श्रीराम मंदिर परिसर में पहले घरौंदे के लिए भूमिपूजन होगा।

गुजरात के श्रीराम कबूतर घर ट्रस्ट (Shriram Pigeon Ghar Trust) के 20 शिल्पकारों द्वारा एक माह में इस घरौंदे का निर्माण करेंगे। इसकी ऊंचाई 52 फीट होगी।

Bird Shrine : इंदौर के पहले पक्षी तीर्थ का भूमिपूजन रविवार को
Bird Shrine : इंदौर के पहले पक्षी तीर्थ का भूमिपूजन रविवार को

12 फीट ऊंचा पेडस्टल भी बनाया जाएगा। यह पांच या सात मंजिला होगा।

शहर में यह अपनी तरह का पहला पक्षी तीर्थ (Bird Shrine) होगा।

IPS Story: मुरैना का 12th Fail, आज है Mumbai में Addl Commissioner, प्यार ने बदली जिंदगी

एक समय में यहाँ एक हजार पक्षी परिवार अर्थात ढाई हजार पक्षी सुरक्षित और अनुकुल वातावरण में अपने प्राकृतिक स्वरूप में रह सकेंगे।

https://www.youtube.com/watch?v=FmgVMOACAOg

प्रथम चरण में पंचकुइयां राम मंदिर परिसर की तर्ज पर ऐसे पांच घरौंदे बनाने की योजना है। इस मौके पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में इस तरह के घरोंदे बनाए जाने के लिए आमंत्रित पर्यावरण एवं पक्षी प्रेमियों के साथ संवाद भी होगा।

IMG 1314 2

साथ ही ग्रीष्मकाल में घर-घर में इस तरह के छोटे घोंसले बनाने के लिए और नागरिकों में पक्षियों के प्रति सद्भावना जागृत करने के लिए मोरबी टाइल्स से निर्मित छोटे-छोटे घरोंदे वितरण करने की योजना पर भी विचार मंथन होगा।