WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

BJP MLA Threatened TI : मंडीदीप में शिवराज की सभा में पूर्व मंत्री पटवा ने थाना प्रभारी को धमकाया! ऐसी जगह फिकवाऊँगा कि…….

WhatsApp Image 2024 05 03 At 11.25.12

BJP MLA Threatened TI : मंडीदीप में शिवराज की सभा में पूर्व मंत्री पटवा ने थाना प्रभारी को धमकाया! ऐसी जगह फिकवाऊँगा कि…….

चुनाव आयोग के निर्धारित समय से ज्यादा सभा करने से रोकने पर अपमानित किया!  

Bhopal : पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार हैं। बुधवार रात वे मंडीदीप में चुनाव सभा को सम्बोधित कर रहे थे। चुनाव आयोग ने रात 10 बजे तक ही सभा अनुमति दी, पर इस सभा के दौरान समय ज्यादा हो गया था। थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह ठाकुर ने साउंड सिस्टम बंद करने के आदेश दिए। इसके बाद वहां मौजूद भाजपा नेता उखड़ पड़े।

थाना प्रभारी ने 10 बजे प्रचार बंद करने को लेकर साउंड बंद करने को कहा जिसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी नाराजगी व्यक्त। लेकिन, विधायक सुरेंद्र पटवा अपना आपा खो बैठे। वायरल हुए वीडियो में उनका गुस्सा साफ सुनाई दे रहा है। वे सार्वजनिक तौर पर जनता के सामने थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह ठाकुर पर भड़क गए और उनको ट्रांसफर करने की धमकी दी। तैश में आकर कहा ऐसी जगह फिकवाऊँगा कि…….

साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी माइक बंद करने को लेकर अपनी नाराजगी दिखाई।

कांग्रेस ने शिवराज को घेरा

प्रदेश कांग्रेस में सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर शिवराज सिंह और विधायक सुरेंद्र पटवा के वीडियो के साथ लिखा ‘बीजेपी का अहंकार देखो चुनाव आचार संहिता का पालन कराने पर बीजेपी के मंच से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सवाल किये और सुरेंद्र पटवा ने थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ठाकुर को बदतमीजी करते हुए धमकाया!’ यह भी लिखा कि शिवराज जी, एक पूर्व मुख्यमंत्री का यह स्तर? बेहद अशोभनीय और निंदनीय कृत्य। इस मामले के मीडिया में सुर्खी बनने के बावजूद विधायक सुरेंद्र पटवा की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया।