भाजपा संविधान को खत्म करना चाहती जो हम होने नहीं देंगे, वर्तमान में प्रदेश की अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार – PCC अध्यक्ष श्री पटवारी

334

भाजपा संविधान को खत्म करना चाहती जो हम होने नहीं देंगे, वर्तमान में प्रदेश की अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार – PCC अध्यक्ष श्री पटवारी

प्रदेश अध्यक्ष ने जिले में ली कांग्रेस वृहद की बैठक – 27 जनवरी को महू पहुंचने का आव्हान किया

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट

मंदसौर – प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी गुरुवार को मंदसौर जिले के दौरे पर रहे और जिला मुख्यालय पर रात में संबोधित किया । जिले की चारों विधानसभा मुख्यालय पर पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से चर्चा की यह श्री पटवारी का यह दौरा मुख्य रूप से कांग्रेस पार्टी द्वारा 27 जनवरी से डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली महू से जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान के तहत राष्ट्रीय पदयात्रा प्रारंभ करेगी। इस पदयात्रा मैं अधिक से अधिक कार्यकर्ता महू पहुंचे इसको लेकर श्री पटवारी की आमद आव्हान के साथ मंदसौर जिले में हुई। सबसे पहले गरोठ-भानपुरा विधानसभा के भानपुरा, गरोठ, मेलखेड़ा ब्लॉक की संयुक्त बैठक गरोठ में ली जहां कार्यकर्ताओं से चर्चा की। वही इसके बाद सुवासरा विधानसभा के शामगढ़, सुवासरा, कयामपुर, सीतामऊ ब्लॉक की संयुक्त बैठक सुवासरा में ली। वहीं मल्हारगढ़ विधानसभा के संजीत ,मल्हारगढ़ ,धुंधडका ब्लॉक की व मंदसौर विधानसभा की दलोदा, मंदसौर ग्रामीण, मंदसौर शहर ब्लॉक की संयुक्त कार्यकर्ताओं की बैठक जिला मुख्यालय पर जिला कांग्रेस कार्यालय पर ली।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष व विधायक विपिन जैन के नेतृत्व में इस दौरे में श्री पटवारी के साथ पूर्व मंत्री व जिला कांग्रेस प्रभारी श्री जयवर्धन सिंह, जिला कांग्रेस सह प्रभारी श्री हेमंत चौहान,महिदपुर विधायक श्री दिनेश जैन बॉस,तराना विधायक श्री महेश परमार, मंदसौर लोकसभा से प्रत्याशी रहे दिलीप सिंह गुर्जर, गरोठ-भानपुरा विधानसभा के प्रत्याशी रहे पूर्व मंत्री श्री सुभाष कुमार सोजतिया, सुवासरा विधानसभा से प्रत्याशी रहे श्री राकेश पाटीदार, मल्हारगढ़ विधानसभा से प्रत्याशी रहे श्री परशुराम सिसोदिया भी साथ थे।

मंदसौर जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित वृहद बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि पूरा मध्यप्रदेश आगामी 27 जनवरी को महू में संविधान बचाने के इस अभियान में शामिल होगा । पार्टी का कार्यकर्ता जय बापू,जय भीम, जय संविधान अभियान का सहभागी बनने के लिए उत्साहित है।

WhatsApp Image 2025 01 17 at 17.21.32 1

श्री पटवारी ने इस अवसर पर कहा कि पार्टी को शहर से गांव तक मजबूत बनाना है। हर ग्राम पंचायत में पार्टी का अध्यक्ष होगा, नगर पालिका व नगर निगम में सभी वर्गों का समावेश करते हुए मोहल्ला कमेटीया बना कर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारीयो को सक्रिय कर संगठन को मजबूत किया जाएगा। श्री पटवारी ने पार्टी के संगठन में महिलाओं, अल्पसंख्यक, एससी, एसटी, ओबीसी की भागीदारी पर बल दिया, वहीं जिला स्तर पर पॉलिटिकल अफेयर कमेटी बनाई जाएगी जो पार्टी संगठन के निर्णय जिले में ही लेगी और उसे प्रदेश स्तर तक नहीं आना पड़े।

श्री पटवारी ने इस अवसर पर कहा कि समझदार व्यक्ति को चिंतन करना चाहिए। देश की आजादी में लाखों लोगों ने अपनी-प्राणों की आहुति देकर आजादी की लड़ाई में भाग लिया था जिनका मजाक भाजपा के लोग आए दिन बयान देकर उड़ा रहे हैं। आज भाजपा पागल हाथी, घोड़ा हो गई है। भाजपा का व्यवहार लूट ,डकैती, दलाली का हो गया हे। हमें जागरुक हो कर उस पर लगाम लगानी होगी। प्रदेश की अब तक की सबसे भ्रष्ट मोहन सरकार है उसके खिलाफ पूरे प्रदेश में प्रदर्शन जारी रहेंगे। एक वर्ष में पार्टी संगठन मजबूत हो कर उभरेगा।

पूर्व मंत्री श्री जयवर्धन सिंह ने कहा की पार्टी का कार्यकर्ता व पदाधिकारी अपना पोलिंग मजबूत करे, यदि हम अपना पोलिंग मजबूत कर लेंगे तब जा कर राज्य और केंद्र में हमारी सरकार बन पाएगी और कार्यकर्ताओं के कम होंगे। कार्यकर्ताओं को अभी अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है  संगठन के विभिन्न पदों पर महिलाओं ,युवाओं व सभी वर्गों को मौका मिलेगा। हमारी पार्टी बाबा साहब अम्बेडकर के बनाए संविधान को मानती है भाजपा संविधान को खत्म कर रही है जिसका पूरे देश में कांग्रेस विरोध प्रदर्शन शुरू करेगी।

WhatsApp Image 2025 01 17 at 17.21.33

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष व विधायक श्री विपिन जैन ने स्वागत भाषण देते हुए कहा की पूरे जिले में कांग्रेस संगठन मजबूत है। अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता महू पहुंचेंगे। 27 जनवरी को महू पहुंचने के लिए तैयार है।
श्री जैन ने कहा कि मेरे कार्यकाल में विधानसभा चुनाव कार्यकर्ताओं ने लड़ा और हमें जीत मिली।

विधायक श्री जैन ने सुझाव दिया कि मंदसौर जिले में बड़े ब्लॉक में पोलिंग अधिक होने से और ब्लॉक का विस्तार करने का सुझाव भी दिया।

साथ ही इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री नरेन्द्र नाहटा, मंदसौर लोकसभा से प्रत्याशी रहे श्री दिलीप सिंह गुर्जर, पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटिल ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन मंदसौर शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ राघवेंद्र सिंह तोमर ने किया आभार नगर पालिका प्रतिपक्ष नेता श्रीमती रफत पयामी ने माना।

इस महत्वपूर्ण बैठक में पूर्व विधायक श्रीमती पुष्पा भारती, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रातड़िया, मनजीत सिंह टुटेजा, प्रदेश कांग्रेस सचिव महेंद्र सिंह गुर्जर, सोमिल नाहटा, सह सचिव मुकेश पोरवाल निडर, जगदीश धनगर फौजी, सुवासरा विधानसभा से प्रत्याशी रहे राकेश पाटीदार, मल्हारगढ़ विधानसभा से प्रत्याशी रहे परशुराम सिसोदिया, जिला संगठन मंत्री राजेश सिंह रघुवंशी, आईटी सेल प्रदेश अध्यक्ष चंचलेश व्यास, असंगठित मजदूर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रणजीत सिंह शक्तावत, शंकरलाल आंजना, कांतिलाल राठौर, अजहर हयात मेव, हनीफ शेख, जगन्नाथ पटेल, डॉक्टर प्रीति पाल सिंह राणा, जितेन सिंह भाटी, राजेंद्र छाजेड़, तरुण खींची, अजय लोढ़ा, किशन लाल चौहान, लियाकत मेव, तुलसीराम पाटीदार, आदित्य पाटील, सुनील बसेर, भोपाल सिंह सोलंकी, राजनारायण लाड, संजय नाहर, गणपत लाल पवार, विश्वास दुबे, सकलेन करार, हेमंत शर्मा, जितेंद्र सोपरा, सुदर्शन सिंह शक्तावत, विजय सिंह सिसोदिया, अहमद नूर मंसूरी, रविंद्र पाटीदार, सुरेंद्र कुमावत, अनूप जोशी, किशोर गोयल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गण में सर्वश्री अनिल शर्मा, बसंती लाल सोलंकी, विकास दशोरा, कार्यवाहक ब्लॉक अध्यक्ष में सर्वश्री मनीष चौहान, अंबालाल हिंगोरिया, सलीम खान, कन्हैयालाल पाटीदार, मोर्चा संगठन अध्यक्ष में किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष बद्रीलाल धाकड़, सेवादल जिला अध्यक्ष दिलीप देवड़ा, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीमती रूपल संचेती, उद्योग प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष निर्विकार रातड़िया, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अनीश मंसूरी, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष ऋतिक पटेल, आईटी सेल संयोजक मिथुन कटारिया, महिला नेत्रियों में सुश्री इष्टा भाचावत, अंजू तिवारी, सुनीता बंडी, अनीता भदोरिया, राखी सत्रावाला, वर्षा सांखला, कुमकुम सिसोदिया, योगिता बैरागी, नेहा कनकमल जैन, मंडलम अध्यक्ष अजय सोनी, दशरथ सिंह राठौड़, रमेश ब्रिजवानी, विश्वनाथ सोनी, नितेश सतीदासानी, पंकज जोशी, वकार खान, रविंद्र कुमावत, चंद्रशेखर अहिरवार, दिनेश गुप्ता, लक्ष्मण सिंह, अजय मारू, साथ ही इस अवसर पर वरिष्ठ नेता रविंद्र सिंह रांका, जगदीप सिंह राजपूत, अजीत सिंह शक्तावत, पूर्व अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष यूनुस मेव, राजेश सोलंकी, शीतल सिंह बोराणा, संजय जैन, राम प्रसाद फरक्या, अनिल मुलासिया, विनोद पटेल, शैलेश माली, रमेश राठौर आदि इस अवसर पर उपस्थित थे।