Booker Award : मैनपुरी की गीतांजलि श्री के उपन्यास ‘टॉम्ब ऑफ सैंड’ को बुकर अवॉर्ड

उनकी हिंदी कृति 'रेत समाधि' को डेजी रॉकवेल ने अनुवाद किया

1023

Booker Award : मैनपुरी की गीतांजलि श्री के उपन्यास ‘टॉम्ब ऑफ सैंड’ को बुकर अवॉर्ड

New Delhi : गीतांजलि श्री के उपन्यास ‘टॉम्ब ऑफ सैंड’ को अंतरराष्ट्रीय बुकर प्राइज देने की घोषणा की गई। इसे डेजी रॉकवेल ने ट्रांसलेट किया है। यह विश्व की उन 13 पुस्तकों में शामिल थी, जिसे अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार के लिए लिस्ट में शामिल किया गया था। हिंदी में लिखा यह पहला ‘फिक्शन’ है, जो इस प्रतिष्ठित साहित्यिक पुरस्कार की दौड़ में शामिल था।

‘टॉम्ब ऑफ सैंड’ प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार जीतने वाली किसी भी भारतीय भाषा की पहली किताब बन गई। गुरुवार को लंदन में एक समारोह में लेखिका ने कहा कि वे ‘बोल्ट फ्रॉम द ब्लू’ से अभिभूत थीं। उन्होंने 50 हज़ार GBP का अपना पुरस्कार लिया और पुस्तक के अंग्रेजी अनुवादक, डेजी रॉकवेल के साथ इसे साझा किया।

गीता श्री ने कहा कि मैंने कभी बुकर का सपना नहीं देखा था। कभी नहीं सोचा था कि मैं ऐसा कर सकती हूं। कितनी बड़ी बात है, मैं चकित, खुश, सम्मानित और विनम्र हूं महसूस कर रही हूं। उन्होंने कहा, इस पुरस्कार के मिलने से एक अलग तरह की संतुष्टि है। उन्होंने कहा कि रेत समाधि/ ‘टॉम्ब ऑफ सैंड’ उस दुनिया के लिए एक शोकगीत है जिसमें हम निवास करते हैं। बुकर निश्चित रूप से इसे कई और लोगों तक पहुंचाएगा।

गीतांजलि ने कहा कि मेरे और इस पुस्तक के पीछे हिंदी और अन्य दक्षिण एशियाई भाषाओं में एक समृद्ध और साहित्यिक परंपरा है। इन भाषाओं के कुछ बेहतरीन लेखकों को जानने के लिए विश्व साहित्य अधिक समृद्ध होगा। इस तरह की बातचीत से जीवन की शब्दावली बढ़ेगी।

WhatsApp Image 2022 05 27 at 9.58.58 AM 1
अमेरिका के वरमोंट में रहने वाली एक चित्रकार, लेखिका और अनुवादक रॉकवेल ने उनके साथ मंच साझा किया। निर्णायक पैनल के अध्यक्ष फ्रैंक विने ने कहा कि आखिरकार, हम डेजी रॉकवेल के अनुवाद में गीतांजलि श्री की पहचान और अपनेपन के उपन्यास ‘सैंड ऑफ सैंड’ की शक्ति, मार्मिकता और चंचलता से मोहित हो गए। यह भारत और विभाजन का एक चमकदार उपन्यास है, जिसकी मंत्रमुग्धता, करुणा युवा उम्र, पुरुष और महिला, परिवार और राष्ट्र को कई आयाम में ले जाती है।

किताब की 80 वर्षीय नायिका मा, अपने परिवार की व्याकुलता के कारण, पाकिस्तान की यात्रा करने पर जोर देती है, साथ ही साथ विभाजन के अपने किशोर अनुभवों के अनसुलझे पीड़ा का सामना करती है।

गीतांजलि श्री की पहचान
लेखिका गीतांजलि श्री उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से ताल्लुक रखती हैं। श्री तीन उपन्यास और कई कथा संग्रह की लेखिका हैं। उनकी कृतियों का अंग्रेजी, फ्रेंच, जर्मन, सर्बियन और कोरियन भाषाओं में अनुवाद हुआ है। दिल्ली में रहने वाली 64 वर्षीय लेखिका श्री की अनुवादक डेजी रॉकवेल एक पेंटर एवं लेखिका हैं जो अमेरिका में रहती हैं। उन्होंने हिंदी और उर्दू की कई साहित्यिक कृतियों का अनुवाद किया है।

क्या है बुकर प्राइज
यह पुस्कार अंग्रेजी में ट्रांसलेट और ब्रिटेन या आयरलैंड में प्रकाशित किसी एक पुस्तक को हर साल दिया जाता है। 2022 के पुरस्कार के लिए चयनित पुस्तक की घोषणा 7 अप्रैल को लंदन बुक फेयर में की गई थी। जबकि, विजेता का ऐलान अब किया गया।