Congress Changed Media Department : कांग्रेस ने मीडिया की जिम्मेदारी अभय दुबे और केके मिश्रा को सौंपी

प्रदेशभर में 32 प्रवक्ताओं की भी घोषणा की गई

633
महिला कांग्रेस की उपाध्यक्षों को तवज्जो देने बैठक हुई

Bhopal : कांग्रेस ने पुराना मीडिया विभाग भंग करने के बाद नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की है। पुनर्गठित मीडिया विभाग में अभय दुबे को स्टेट मीडिया कॉर्डिनेटर और केके मिश्रा को अध्यक्ष बनाया गया।

WhatsApp Image 2022 05 27 at 9.48.51 AM
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की तरफ से गुरुवार को मीडिया विभाग का गठन किया गया। इसमें स्टेट मीडिया कॉर्डिनेटर, अध्यक्ष और 6 उपाध्यक्ष बनाए गए है। इसके अलावा 32 प्रवक्ता भी नियुक्त किए गए। नए गठित किए विभाग में अभय दुबे को स्टेट मीडिया कॉर्डिनेटर, केके मिश्रा को अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, संगीता शर्मा, अजय यादव और अब्बास हफीस को उपाध्यक्ष बनाया गया है। भूपेंद्र गुप्ता को उपाध्यक्ष (रिसर्च), नरेंद्र सलूजा उपाध्यक्ष (समन्वयक पीसीसी चीफ) और विभा डागोर को उपाध्यक्ष (प्रशिक्षण) बनाया गया।अभी तक इंदौर के राऊ क्षेत्र के MLA जीतू पटवारी पीसीसी कार्यकारी अध्यक्ष और मीडिया विभाग के अध्यक्ष थे। उन्होंने कांग्रेस के चिंतन शिविर में एक व्यक्ति एक पद के निर्णय के बाद मीडिया विभाग के अध्यक्ष पद से मुक्त करने की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से पेशकश की थी। इसके बाद गुरुवार को कमलनाथ ने मीडिया विभाग को भी भंग कर दिया था।

WhatsApp Image 2022 05 27 at 9.48.50 AM

32 को प्रदेश प्रवक्ता बनाया
प्रदेश कांग्रेस ने मृणाल पंत, अवनीश बुंदेला, स्वदेश शर्मा, संतोष परिहार, मिथुन अहिरवार, राम पांडे, आनंद जाट, अजीत भदोरिया, सिद्धार्थ राजावत, दीप्ति सिंह, अभिनव बरोलिया, रोहित नायक, संजय महेंद्र, विक्की खोंगल, अवनीश भार्गव, केदार सिरोही, कुंदन पंजाबी, जितेंद्र मिश्रा, संतोष सिंह परिहार, संतोष सिंह गौतम, आनंद तारण, संदीप सबलोग, राजकुमार केलु उपाध्याय, बृजेश पांडे, योगेश यादव, विक्रम खंपरिया, अपराजिता पांडे, देवाशीष जरारिया, अमिताभ अग्निहोत्री, अनुराधा सिंह अभिषेक बिलगैया और रवि वर्मा को कांग्रेस का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।