WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

BSF के जवान पूर्णम कुमार शॉ पाकिस्तान से रिहा

WhatsApp Image 2025 05 14 At 18.50.53

BSF के जवान पूर्णम कुमार शॉ पाकिस्तान से रिहा

पाकिस्तान ने आखिरकार भारतीय सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान पूर्णम कुमार शॉ को रिहा कर दिया है। कॉन्स्टेबल पूर्णम बुधवार की सुबह लगभग 10:30 बजे अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते भारत लौट आए। उन्हें पाकिस्तान की सीमा में गलती से प्रवेश करने के बाद पकड़ लिया गया था।

उनकी रिहाई भारत और पाकिस्तान के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (DGMO) स्तर पर हुई बातचीत के बाद संभव हो पाई। पूर्णम कुमार शॉ को पाकिस्तानी अधिकारियों ने लगभग 20 दिनों तक अपनी हिरासत में रखा था।
भारत लौटने के तुरंत बाद, पूर्णम कुमार शॉ को मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे स्वस्थ हैं और उन्हें किसी प्रकार की चोट या परेशानी नहीं हुई है। उनकी सुरक्षित वापसी से उनके परिवार और BSF में खुशी की लहर है।