Burning Thing Fell : इंदौर के नजदीक आसमान से जो गिरा वो क्या?

6833

Indore : आज देर शाम करीब 8 बजे के बाद इंदौर के आसपास के कई इलाकों में आसमान से जलती हुई कोई तेजी से गिरती हुई दिखाई दी। कहा जा रहा है कि संभवत यह उल्कापिंड हो सकता है या कोई छोटा विमान।

 

बड़वानी, धार और अलीराजपुर जिलों के कई ग्रामीण इलाकों में इसे देखे जाने की सूचना मिली है। कुछ लोगों ने उसके वीडियो भी बनाए। इससे यह समझा जा रहा है कि आसमान से गिरी कोई ऐसी चीज है, जो तेजी से जमीन पर आई। यह भी कहा जा रहा है कि इंदौर के आसपास कहीं गिरी है।

यह भी कहा जा रहा है कि संभवत यह कोई छोटा विमान है। लेकिन, अभी इस बारे में स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा गया। इस जलती हुई किसी चीज का आकार बहुत बड़ा था। ये कहाँ गिरी इस बारे में नहीं कहा जा रहा। अनुमान है कि ये महू के पास किसी इलाके में गिरने की सूचना है!