WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Cheated the Great Thug : सुकेश चंद्रशेखर को किसने कैसे ठगा, चिट्टी से सनसनी!

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को लिखी चिट्ठी में खुलासा! 

1018

Cheated the Great Thug : सुकेश चंद्रशेखर को किसने कैसे ठगा, चिट्टी से सनसनी!

New Delhi : अभी तक यही ख़बरें चल रही है कि महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने कई लोगों को ठगा। जैकलीन फर्नांडीस से प्रेम की पींगे बढ़ाई और उसे खूब गिफ्ट दिए। लेकिन, इसके साथ ये सच्चाई भी सामने आई कि सुकेश चंद्रशेखर को लोगों ने ठगा है। उन्होंने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को लिखी एक ऐसी चिट्ठी लिखी जिससे राजनीतिक भूचाल आ गया।

इस चिट्ठी में चंद्रशेखर ने आम आदमी पार्टी (AAP) को 50 करोड़ रुपये दान देने का दावा किया। उन्होंने AAP के नेता सत्येंद्र जैन पर भी 10 करोड़ रुपए प्रोटेक्शन मनी लेने की बात कही। इसके बाद दिल्ली की राजनीति में सनसनी छा गई। इस मुद्दे पर BJP ने चंद्रशेखर की चिट्ठी पर आप को घेर लिया।

IMG 20221101 WA0125

IMG 20221101 WA0126

चिट्ठी में क्या है?

उपराज्यपाल को 7 अक्टूबर को लिखी गई इस चिट्ठी में चंद्रशेखर ने सत्येंद्र जैन पर कई आरोप लगाए। लिखा कि वे जैन को 2015 से जानते है। चंद्रशेखर ने दावा किया है कि उसे AAP में अहम जिम्मेदारी देने और दक्षिण में बड़े पद के ऑफर का अश्वासन मिला था। इसके अलावा राज्यसभा में भेजने के लिए मदद का भरोसा के बाद उसने AAP को 50 करोड़ रुपए का दान दिया था।

सनसनीखेज आरोप लगाए

सुकेश ने चिट्ठी में लिखा है कि 2017 में AIADMK के चुनाव निशान (दो पत्ती) में भ्रष्टाचार मामले में मेरी गिरफ्तारी हो गई और मुझे तिहाड़ में बंद कर दिया गया। उसी दौरान जेल मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे सत्येंद्र जैन जेल में मुझसे कई बार मिलने आए थे। इस दौरान वो ये जानना चाहते थे कि मैंने AAP को दिए दान के बारे में जांच एजेंसियों को कुछ बताया तो नहीं।

चिट्ठी में यह भी लिखा है कि 2019 में सत्येंद्र जैन और उनके दोस्त और सचिव सुशील जेल में आए। चंद्रशेखर ने दावा किया कि जेल में सुरक्षित रहने और बेसिक सुविधाओं के लिए मुझसे हर महीने 2 करोड़ रुपए प्रोटेक्शन मनी की मांग की गई। मुझे DG जेल संदीप गोयल को भी डेढ़ करोड़ रुपए देने को कहा था। जैन ने गोयल को अपना भरोसेमंद सहयोगी भी बताया था।

चंद्रशेखर के मुताबिक, सत्येंद्र जैन ने उसे दो-तीन महीने में 10 करोड़ रुपए देने को मजबूर किया। महाठग ने दावा किया है कि ये सभी पैसे कोलकाता में उसके सहयोगी चर्तुवेदी से लिए गए। उसने चिट्ठी में दावा किया है कि जैन को 10 करोड़ रुपए जबकि गोयल को साढ़े 12 करोड़ रुपए दिए गए।