मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से नुकसान हुए फसलों का सर्वे करने के कलेक्टरों को दिए निर्देश

215

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से नुकसान हुए फसलों का सर्वे करने के कलेक्टरों को दिए निर्देश

 

भोपाल: प्रदेश में हुई ओलावृष्टि और अतिवृष्टि को लेकर आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कैबिनेट बैठक में चर्चा की।मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बताया कि ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से नुकसान हुए फसलों का सर्वे करने के कलेक्टरों को निर्देश दिए गए है।

 

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने स्पष्ट किया है कि कोई भी किसान, ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से जो प्रभावित हुआ है, उसका सर्वे गंभीरता के साथ किया जाए।

उन्होंने कहा कि फसलों का सर्वे कराकर किसानों को उचित राहत राशि उपलब्ध कराई जाए।

सर्वे की मॉनीटरिंग करने के लिए सभी मंत्रीगण, विधायकगण और सांसदों को भी कहा गया है।