WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Chirag Paswan’s Car Challan : ओवर स्पीड कार चलाने पर चिराग पासवान का ₹2000 का चालान कटा!

पटना से हाजीपुर आते समय उनकी कार तेज स्पीड में थी, कैमरे ने तभी स्पीड रिकॉर्ड कर ली!

Chirag Paswan’s Car Challan : ओवर स्पीड कार चलाने पर चिराग पासवान का ₹2000 का चालान कटा!

Patna : बिहार परिवहन विभाग ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पर तेज कार चलाने पर 2 हजार रुपए का जुर्माना ठोक दिया। बिहार दौरे के समय ओवरस्पीड कार चलाने के लिए उनकी कार का यह चालान कटा। चिराग पासवान अपनी इस गलती के कारण सुर्खियों में आ गए। यह मामला 24 अगस्त का बताया जा रहा है। चिराग पासवान पटना से हाजीपुर जा रहे थे, इस दौरान टोल प्लाजा पर उन्होंने एक छोटी सी गलती कर दी। यही कारण है कि अब उन्हें चालान भरना पड़ेगा।

जानकारी के मुताबिक चिराग पासवान पटना से हाजीपुर आ रहे थे, इस दौरान उनकी कार ज्यादा तेज स्पीड में थी। जैसे ही वे टोल प्लाजा पर पहुंचे कैमरे ने स्पीड रिकॉर्ड कर ली लिया और चालान कट गया। चालान का मैसेज चिराग पासवान के मोबाइल पर भी गया। अब केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को 2 हजार रुपए का चालान भरना पड़ेगा।

 

ऑटोमेटिक चालान हाईवे पर कट रहे

असल में बिहार सरकार ने राज्य के सभी टोल प्लाजा पर ई-डिटेक्शन सिस्टम लगाया है। इसकी जानकारी परिवहन सचिव संजय अग्रवाल ने अप्रैल महीने में दी थी। इसके माध्यम से ई-फाइन किया जा रहा है. इसमें किसी गाड़ी के जरूरी कागजात न होने पर अपने आप चालान कट जाएगा। साथ ही अगर गाड़ी ओवर स्पीड है तो भी ऑटोमेटिक गाड़ी का चालान कट जाएगा और मोबाइल फोन पर मैसेज चला जाएगा।

CCTV से नजर रखी जा रही

हर टोल प्लाजा पर हाई रेज्यूलियूशन का CCTV कैमरा लगाया गया है। चालान कटते ही आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर इसका मैसेज भी आ जाएगा। टोल प्लाजा से गुजरने वाली गाड़ियों के नंबर प्लेट की तस्वीर लेकर गाड़ी की फिटनेस, पोल्युशन और इंश्योरेंस के फेल होने या ओवर स्पीड, सीट बेल्ट जैसे नियम का अवहेलना करते पकड़े जाने पर भी सीधे चालान कटेगा।

32 टोल प्लाजा पर यह सिस्टम

राज्य के सभी 32 टोल प्लाजा को ई-डिटेक्शन प्रणाली से जोड़ा गया है। यह चालान एक दिन में किसी टोल प्लाजा पर एक ही बार काटा जाएगा। पिछले 20 दिनों में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान समेत 12 हजार से अधिक गाड़ियों के डॉक्यूमेंट से रिलेटेड चालान जेनरेट किए गए हैं। इसमें कई वीआईपी भी शामिल हैं, जिनके चालान काटे गए हैं।

पहली बार मंत्री बने चिराग पासवान

चिराग पासवान केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हैं। लोकसभा चुनाव में चिराग पासवान की पार्टी ने पांच सीटों पर जीत दर्ज की थी। हाजीपुर से खुद चिराग पासवान, जमुई से चिराग पासवान के बहनोई अरुण भारती, खगड़िया से राजेश वर्मा, वैशाली से वीणा देवी और समस्तीपुर से शांभवी चौधरी ने जीत दर्ज की। इस बार चुनाव में इनकी पार्टी को बड़ी उपलब्धि मिली और इन्हें केंद्र में मंत्री बनाया गया।