WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

CM डॉ यादव ने अमरवाड़ा विधानसभा उप चुनाव में भाजपा की जीत पर जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं को दी बधाई 

CM डॉ यादव ने अमरवाड़ा विधानसभा उप चुनाव में भाजपा की जीत पर जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं को दी बधाई 

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अमरवाड़ा विधानसभा उप चुनाव में भाजपा की जीत पर अमरवाड़ा की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि अमरवाड़ा उप चुनाव में भाजपा की जीत जनता के विश्वास और भाजपा की विचारधारा पर भरोसे की जीत है।

डॉ यादव ने कहा यह जीत बताती है कि जनता सरकार और भाजपा संगठन पर भरोसा कर रही है। मैं अपनी ओर से इस जीत पर प्रदेश वासियों और खासकर अमरवाड़ा की जनता को बधाई देता हूं और आभार मानता हूं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मैं मुंबई हूं लेकिन मेरा मन लगा हुआ है कि आज अमरवाड़ा की जीत में हमारे वहां के कार्यकर्ताओं और जनता के साथ जश्न में शामिल होऊं।