CM Gave Certificates to Sisters : CM ने घर-घर जाकर लाड़ली बहनों को प्रमाण पत्र दिए!

एक बहन का गीत सुनकर मुख्यमंत्री ने भी 'एक हजारों में मेरी बहना है' गीत गाया!

680

CM Gave Certificates to Sisters : CM ने घर-घर जाकर लाड़ली बहनों को प्रमाण पत्र दिए!

Indore : आज शाम को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजनगर बस्ती में घर-घर जाकर लाडली बहनों को पात्रता प्रमाण-पत्र दिए। मुख्यमंत्री ने राजनगर मोहल्ले में बहनों को वितरित करते हुए ख़ुशी व्यक्त की। इस मोहल्ले के लोग भी मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर अभिभूत हुए। यहां रहने वाली ममता पगारे ने मुख्यमंत्री के घर आने पर गाना गाते हुए गुजारिश की कि ‘भैया मेरी छोटी बहन को ना भुलाना।’

गाना गाते हुए भाव विभोर ममता की आंखों में आंसू उमड़ पड़े। मुख्यमंत्री ने कहा कि बहन आंसू मत बहाना। ऐसे आत्मीय दृश्य बहुत कम ही देखने को मिलते हैं। मुख्यमंत्री ने भी गाना गाते हुए कहा ‘एक हजारों में मेरी बहना है।’ चित्रा जोज़ारे ने कहा कि उसने कभी सोचा भी नहीं था कि प्रदेश के मुखिया इस तरह घर आकर उन्हें यह सौग़ात देंगे।

CM Gave Certificates to Sisters : CM ने घर-घर जाकर लाड़ली बहनों को प्रमाण पत्र दिए!

मोहल्ले में मुख्यमंत्री के आने की सूचना मिलते ही लोगों ने अपने स्तर पर घरों के आसपास साफ-सफाई अभियान शुरू किया। ज्यादातर घरों के आगे रंगोली बनाई गई। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत इंदौर में विभिन्न बस्तियों की ढाई से तीन लाख महिलाओं ने आवेदन फार्म भरे थे। उनका सत्यापन और अन्य जांच के बाद पात्रता प्रमाण पत्र बनाए गए। यही प्रमाण पत्र मुख्यमंत्री ने एरोड्रम क्षेत्र की बस्ती राजनगर में घर-घर पहुंचकर लाड़ली बहनों को वितरित किए।

एमआईसी मेंबर निरंजन सिंह चौहान के मुताबिक पूर्व से कार्यक्रम की तैयारियां चल रही थीं। लेकिन, आज सुबह मुख्यमंत्री के हाथों प्रमाण पत्र दिए जाने की जानकारी मिली। जब बस्ती के लोगों को इसकी जानकारी लगी तो वे उत्साह के साथ तैयारियां करने में जुट गए। रहवासी खुद अपने स्तर पर बस्ती और अपने-अपने घरों की साफ-सफाई में जुटे। वहां बड़ी संख्या में लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं ने आवेदन फार्म जमा किए थे और उनमें कई के नाम सूची में आए हैं। उसी के आधार पर उन्हें प्रमाण-पत्र दिए गए।