WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

CM Will Come Amka-Jhamka: अमका-झमका के जन्माष्टमी उत्सव में मुख्यमंत्री के आने की हलचल, जिले के अफसरों ने व्यवस्था देखी!

868
WhatsApp Image 2025 08 14 At 17.18.29

CM Will Come Amka-Jhamka: अमका-झमका के जन्माष्टमी उत्सव में मुख्यमंत्री के आने की हलचल, जिले के अफसरों ने व्यवस्था देखी!

इस तीर्थ स्थल को देवीलोक बनाने की मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल की उम्मीद!

अमझेरा (धार) से गोपाल खंडेलवाल की रिपोर्ट

Amjhera (Dhar) : अगर सब कुछ ठीक रहा तो शनिवार को अमका-झमका मंदिर में होने वाले जन्माष्टमी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शामिल होंगे। यदि वे आते हैं, तो यह लगातार तीसरी बार होगा जब प्रदेश के मुखिया कृष्ण जन्मोत्सव में शामिल होने अमझेरा पहुंच सकते हैं। इस यात्रा की तैयारी के तहत गुरुवार दोपहर 1 बजे कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह और अन्य अफसर अमका-झमका तीर्थ पहुंचे।

कलेक्टर ने बताया कि शनिवार को मुख्यमंत्री के पहुंचने की संभावना है। कार्यक्रम प्रस्तावित है, पर अभी फाइनल होना बाकी है। कलेक्टर ने माता अंबिका माता और चामुंडा माता मंदिर के दर्शन कर परिसर स्थल का निरीक्षण किया। बैजनाथ गुफा स्थित राजराजेश्वर महादेव मंदिर पर पहुंचकर जल अभिषेक किया।

WhatsApp Image 2025 08 14 at 17.19.02

अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश देने के बाद वे मंदिर के समीप हेलीपैड स्थल पर भी पहुंचे। यहां लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को हेलीपैड स्थल की साफ सफाई करने के निर्देश दिए। महल परिसर में गाजर घास और गंदगी देखकर कलेक्टर पुरातत्व विभाग से नाराज हुए।

अमका-झमका तीर्थ के बाद कलेक्टर बस स्टेंड स्थित 1857 के प्रथम क्रांतिकारी अमर शहीद राजा बख्तावर सिंह राठौर के महल परिसर पहुंचे। यहां चौमुखा महल परिसर में गंदगी और गाजर घास के देखकर पुरातत्व विभाग को हिदायत दी। वहीं ग्रामीणों ने भी किले की देखरेख को लेकर अवगत कराया। ग्रामीणों ने कहा कि उक्त किला वर्षों से पुरातत्व विभाग के अधीन है। इसकी साल में दो बार 14 दिसम्बर और 10 फरवरी शहीद दिवस पर साफ सफाई होती है। बाकी दिनों में यहां गंदगी रहती है।

देवीलोक की घोषणा पर अमल की उम्मीद

मुख्यमंत्री ने अमका-झमका तीर्थ की पिछली यात्रा के दौरान इसे ‘देवीलोक’ बनाने का आश्वाशन दिया था। लेकिन, एक साल बीतने के बाद अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। उम्मीद की जा रही है कि इस बार पुरानी घोषणा को कार्यरूप में परिणित करने पर निर्देश जारी हो सकते हैं।