Collector Suspends DPO: सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप में महिला एवं बाल विकास विभाग के DPO सस्पेंड 

462
Suspend

Collector Suspends DPO: सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप में महिला एवं बाल विकास विभाग के DPO सस्पेंड 

विनोद काशिव की रिपोर्ट 

रायपुर: Government Suspends DPO: छत्तीसगढ़ में सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप में महिला एवं बाल विकास विभाग के DPO को सस्पेंड कर दिया गया है।

बताया गया है कि छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में महिला बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी वरुण नागेश पर उनके ही विभाग में काम करने वाली दो महिलाओं ने सेक्सुअल हैरेसमेंट और अश्लील भाषा बोलने का आरोप लगाया था।

इस आरोप के बाद जिले की राजनीति गर्म हो गई। साथ ही उनका पुतला भी फूंका। हालांकि यह मामला सामने आने के बाद दंतेवाड़ा कलेक्टर ने 5 सदस्यीय जांच टीम की गठन की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार समिति द्वारा की गई जांच में शिकायत सही पाई गई, जिसकी रिपोर्ट मिलने के बाद 29 अप्रैल 2026 को जारी आदेश में डीपीओ वरुण नागेश को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़े मामलों में गंभीरता को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

इधर अधिकारी वरुण नागेश ने सभी आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताया।

निलंबन के बाद नागेश का पूरा प्रभार सुश्री तनुजा बेलसरिया को सौंप दिया गया है।