प्राकृतिक कृषि हेतु गठित राष्ट्रीय मिशन के राज्य स्तरीय क्रियान्वयन के लिए समिति

380

प्राकृतिक कृषि हेतु गठित राष्ट्रीय मिशन के राज्य स्तरीय क्रियान्वयन के लिए समिति

भोपाल: केन्द्रीय कृषि मंत्रालय द्वारा प्राकृतिक कृषि हेतु गठित राष्ट्रीय मिशन के राज्य स्तर पर क्रियान्वयन के लिए राज्य स्तरीय क्रियान्वयन समिति का गठन किया गया है।

इस समिति में कृषि उत्पादन आयुक्त को अध्यक्ष बनाया गया है। अपर मुख्य सचिव कृषि , संचालक कृषि, आयुक्त उद्यानिकी, आयुक्त पंचायती राज,आयुक्त ग्रामीण विकास, संचालक अनुसंधान सेवाएं जवाहरलाल नेहरु कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर , निदेशक अनुसंधान सेवाएं राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विवि ग्वालियर, संचालक भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान भोपाल, संचालक मध्यप्रदेश राज्य जैविक प्रमाणीकरण संस्था इसके सदस्य होंगे। प्रगतिशील कृषक विशेष सदस्य के रुप में शामिल किए जाएंगे।

यह राज्य स्तरीय क्रियान्वयन समिति राज्य नोडल विभाग द्वारा तैयार की गई वार्षिक कार्ययोजना का अनुमोदन करेगी। राज्य स्तरीय क्रियान्वयन समिति नोडल और अन्य संबंधित विभागों के साथ नियमित बैठकों के माध्यम से योजना घटकों के क्रियान्वयन की निगरानी करेगा। राज्य सरकार द्वारा तैयार की गई परियोजना का क्रियान्वयन समिति को प्रस्तुत करने से पहले राज्य स्तरीय क्रियान्वयन समिति द्वारा विधिवत अनुमोदित किया जाएगा।