
Confluence of Sports and Enthusiasm : WREU के ‘निशुल्क फुटबॉल समर कैंप’ के तीसरे दिन उमड़ा बच्चों का हुजूम!
Ratlam : वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन (WREU) फुटबॉल क्लब द्वारा आयोजित ‘निशुल्क फुटबॉल समर कैंप’ के तीसरे दिन और भी भव्य स्वरूप नजर आया। रेलवे स्पोर्ट्स ग्राउंड पर आयोजित इस कैंप में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा है। तपती गर्मी के बावजूद खिलाड़ियों के जोश में कोई कमी नहीं दिखी।

विशिष्ट अतिथियों ने बढ़ाया उत्साह!
कैंप के तीसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में रतलाम के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नंदीश भाना एवं सिविल सर्जन डॉक्टर वैभव उपस्थित रहें। विशिष्ट अतिथि के तौर पर वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन के कोषाध्यक्ष एवं CSBF मेंबर शैलेश तिवारी एवं प्रोफेसर डॉक्टर मोहनलाल बढ़गोतीया ने शिरकत की। अतिथियों का स्वागत वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन फुटबॉल क्लब के सचिव वाजिद हुसैन खान ने किया। अतिथियों ने मैदान पर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और फुटबॉल को किक मारकर खेल भावना का संचार किया।
अनुशासन और प्रशिक्षण का तालमेल!
कैंप का मुख्य उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और उन्हें फुटबॉल की बारीकियों से अवगत कराना है। प्रशिक्षण को प्रभावी बनाने के लिए सभी बच्चों को 4 अलग-अलग ग्रुप्स में बांटा गया। अनुभवी कोच और खेल विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में बच्चे ड्रिबलिंग, पासिंग और टीम समन्वय के गुर सीख रहें हैं। सभी कोच बच्चों के साथ मैदान पर कड़ी मेहनत कर रहें हैं ताकि उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों में निपुण बनाया जा सके।

गर्मी में सेहत का भी रखा जा रहा ध्यान!
कैंप के दौरान कोच और विशेषज्ञों द्वारा बच्चों को भीषण गर्मी और लू से बचाव के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है। खेल के साथ-साथ स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए बच्चों को पर्याप्त पानी पीने, ओआरएस (ORS) का उपयोग करने और धूप में सुरक्षित रहने के तरीके बताए जा रहें हैं। अतिथियों ने भी खिलाड़ियों को खेल के साथ अनुशासन और बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने का संदेश दिया।
इनका रहा विशेष सहयोग!
कैंप को सुचारू और सफल बनाने में खेल प्रेमियों और यूनियन के प्रमुख सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही, जिनमें प्रमुख रूप से अनीस सिद्दीकी, कमल यादवश्याम सुंदर केतवास, मंजूरभाई, प्रकाश शर्मा, मदन रैकवारप्रदीप पारु, शुभम पाल रमेश बोरासी, सिद्धार्थ जालौर, जेम्स विलियम, सुभाष नायडू तथा मीडिया प्रभारी अशोक तिवारी मौजूद रहें!





