Congress Angry : नगर निगम के भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस बरसी

नगर निगम के अधिकारी कांग्रेस पार्षदों के क्षेत्रों साथ भेदभाव कर रहे

375

Congress Angry : नगर निगम के भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस बरसी

Indore : कांग्रेस ने इंदौर में एक बार फिर मैदान संभाल लिया। नगर निगम में भ्रष्टाचार सहित 10 मांगो को लेकर कांग्रेस नेताओं के नेतृत्व में कांग्रेस ने नगर निगम के बाहर विशाल धरना दिया। कांग्रेस ने इसमें एकजुटता का संदेश दिया। कांग्रेस के इस धरना, प्रदर्शन में कांग्रेस के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, जीतू पटवारी सहित शहर के कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

कांग्रेस ने धरने के जरिए कांग्रेस ने नगर निगम के अधिकारियों को चेतावनी दी, कि अगर नगर निगम में भ्रष्टाचार हुआ तो कांग्रेस सड़क पर उतरेगी। नगर निगम में भ्रष्टाचार, कांग्रेस पार्षदों के साथ भेदभाव, पीली गैंग का आतंक सहित 10 मागों को लेकर कांग्रेस पार्षद दल ने धरना, प्रदर्शन किया। इसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने इंदौर नगर निगम के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। चौकसे ने कहा कि नगर निगम अधिकारी लगातार मनमानी कर रहे है। जबकि, शहर में स्ट्रीट लाइट, चेम्बर, एलईडी लाइट, पानी टैंकर व अन्य समस्या जस की तस बनी हुई है। निगम अधिकारी कांग्रेस पार्षदों के साथ भेदभाव कर उनके क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों को भी नजरअंदाज कर रहे हैं।

WhatsApp Image 2022 09 19 at 5.59.28 PM

शहर में निगम अधिकारी हाल ही में शहर की करोड़ो की बिल्डिंग को बनने के बाद तोड़ देते हैं। जब अवैध निर्माण हो रहा था, तब निगम अधिकारी क्या कर रहे थे! निगम अधिकारी लगातार भ्रष्टाचार कर रहे है, जिसे कांग्रेस पार्षद बर्दाश्त नहीं करेंगे। निगम अधिकारियों और बीजेपी के पार्षदों के भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस लगातार मैदान संभालेंगी।

कुछ समय के मुख्यमंत्री
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सज्जन सिंह वर्मा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कुछ समय का मुख्यमंत्री कहा। वर्मा ने कहा कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह जानते हैं कि 2018 के चुनाव में इसी चेहरे की वजह से हार हुई थी और कांग्रेस की कमलनाथ सरकार बनी थी। सज्जन वर्मा ने गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को अपना दोस्त बताते हुए कहा कि मैं अंदर की बात तो पत्रकारों को नहीं बता नहीं पाऊंगा, पर नरोत्तम मिश्रा मेरा भी दोस्त है। अंदर हमारी क्या-क्या बातें होती है वह एक अलग विषय है। पर, कोई व्यक्ति अपनी सरकार के खिलाफ बोल सकता है क्या!