Congress Blew Election Bugle : सुभाष यादव जयंती के बहाने कांग्रेस का चुनावी बिगुल!

दिग्गज कांग्रेस नेताओं के बीच कमलनाथ ने चुनावी घोषणाएं की!

Congress Blew Election Bugle : सुभाष यादव जयंती के बहाने कांग्रेस का चुनावी बिगुल!

बोरांवा से आशुतोष पुरोहित की रिपोर्ट

Khargone : जिले के बोरावां में प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व सुभाष यादव की जयंती के बहाने कांग्रेस ने 2023 के विधानसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया। सुभाष यादव की मूर्ति के लोकार्पण और प्रदेश स्तरीय किसान सहकारी सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह सहित प्रदेश प्रभारी जीपी अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह, सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया, विवेक तन्खा और करीब दो दर्जन से अधिक पूर्व मंत्री, करीब 50 से अधिक कांग्रेसी विधायक सहित हजारो कांग्रेसी नेता कार्यकर्ता मौजूद थे।

सुभाष यादव के पुत्र और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव और प्रदेश के पूर्व कृषि मंत्री कसरावद विधायक सचिन यादव की अगुवाई में सुभाष यादव की जयंती पर लंबे समय के बाद बोरावां में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा रहा। कांग्रेस के प्रभावी सम्मेलन में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों का कर्जा माफ, प्रदेश की बहनों को 1500 रुपये प्रतिमाह देने और घरेलू गैस सिलेंडर 500 रुपये मे देने की घोषणा करके कांग्रेस की सरकार बनने पर बड़ा आश्वासन देकर चुनावी बिगुल फूंक दिया।

भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कमलनाथ ने जमकर किसान और सहकारी सम्मेलन में प्रहार किए। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जेआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज में सुभाष यादव को श्रद्धांजलि देते हुए केक काटकर सुभाष यादव के कृषि और सहकारी सहित प्रदेश में विकास के योगदान को याद किया। जयंती के अवसर पर शक्कर मिल में कमलनाथ और दिग्विजय सिंह सहित कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने स्व यादव की मूर्ति का लोकार्पण भी किया।

इस अवसर पर सुभाष यादव के पुत्र और पूर्व कृषि मंत्री सचिन यादव का कहना था कि पिताजी की जयंती पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पिताजी के बताए मार्ग पर चलने और प्रदेश में 2023 में कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प लिया है। राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव और प्रदेश प्रभारी जीपी अग्रवाल का कहना था कि राहुल गांधी मामले में कांग्रेस कोर्ट जाए न जाए भाजपा को क्या लेना देना! राहुल गांधी डरने वाले नहीं है। पूरी कांग्रेस राहुल गांधी के साथ है। राहुल गांधी भ्रष्टाचार के मुद्दे उठा रहे है, इसलिए डराने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन, देश के लिए शहीद स्व इंदिरा गांधी के पोते और स्व राजीव गांधी का बेटा राहुल गांधी डरने वाला नहीं हैं वे सड़क पर उतरकर लड़ाई लड़ेंगे।

देखिये वीडियो: संबोधन में क्या कह रहे हैं, कमलनाथ (पूर्व मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश)-

देखिये वीडियो: क्या कह रहे हैं, कमलनाथ (पूर्व मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश)-

 

देखिये वीडियो: क्या कह रहे हैं, सचिन यादव (पूर्व कृषि मंत्री)-

देखिये वीडियो: क्या कह रहे हैं, जेपी अग्रवाल (राष्ट्रीय महासचिव, प्रदेश प्रभारी)-

Author profile
आशुतोष पुरोहित
आशुतोष पुरोहित ( खरगोन)