WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Congress: कांग्रेस का 15 लाख घरों तक पहुंचने का टारगेट, हर बूथ पर 25 सदस्य बनाने की तय हो रही रूपरेखा

Congress: कांग्रेस का 15 लाख घरों तक पहुंचने का टारगेट, हर बूथ पर 25 सदस्य बनाने की तय हो रही रूपरेखा

भोपाल. प्रदेश कांग्रेस आने वाले दिनों में बड़ा टारगेट अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को देने वाली है। जिसमें प्रदेश के 15 लाख से ज्यादा घरों तक पार्टी के नेता और कार्यकर्ता न सिर्फ पहुंचेंगे, बल्कि पार्टी को उस घर के कम से कम एक सदस्य को जोड़ने का प्रयास करेंगे। यह अभियान पूरे साल भर तक चल सकता है। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने व्यापक रूपरेखा तैयार की है।

इस अभियान के तहत प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी से लेकर प्रदेश कांग्रेस की पूरी कार्यकारिणी अगले 6 महीने तक मैदान में रहेगी। जिसमें हर बूथ से कम से कम 25 घरो से सदस्य बनाएं हैं। इसमें घरों की संख्या का टारगेट दिया गया है। हर घर से कम से कम एक सदस्य बनाया जाने का भी इसमें लक्ष्य है। इस अभियान के लिए विधानसभा प्रभारी बनाएं जा रहे हैं। जो पहले चरण में ग्राम पंचायत समिति और मोहल्ला समितियों का गठन करवाएंगे। इन समितियों के गठन के बादकांग्रेस अपने बड़े लक्ष्य की ओर बढ़ेगी। जिसके तहत प्रदेश के 15 लाख 75 हजार घरों तक उसे पहुंचना है।

प्रदेश में 63 हजार के लगभग पोलिंग बूथ है, कांग्रेस हर बूथ पर 25 घरों तक पहुंच कर हर घर से एक व्यक्ति को अपना सदस्य बनाएगी। यानि जितने घर तक वह पहुंचेगी उतने ही सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य है। इस अभियान को अगले 6 महीने में पूरा किया जाएगा। इस अभियान में पार्टी के सभी पदाधिकारी भी जुटेंगे।
—–