WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए कोई सर्वे नहीं कराया- कमलनाथ

कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए कोई सर्वे नहीं कराया- कमलनाथ

भोपाल: प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने मीडिया में चल रहे सर्वे को नकार दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ऐसा कोई सर्वे नहीं कराया है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया है कि इस साल होने वाले चुनाव में कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है। नाथ ने कहा कि इस तरह की खबरे और समारो भ्रामक और निराधर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता मजबूती से कार्य कर रहा है। प्रदेश की जनता भी कांग्रेस को ऐतिहासिक जनादेश देने का मन बना चुकी है। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेगी। कमलनाथ ने कहा कि वे अपने राजनीतिक जीवन के लंबे अनुभव के आधार पर लोगों की निगाहों में पढ़ रहे है कि उन का रूझान किस तरफ है। जनता के मन में कांग्रेस के लिए अभूतपूर्व उत्साह है।