Weather Update: MP में कुछ स्थानों पर आज भी बारिश की संभावना, दक्षिण पश्चिम महासागर में पनप रहा है चक्रवात

300

Weather Update: MP में कुछ स्थानों पर आज भी बारिश की संभावना, दक्षिण पश्चिम महासागर में पनप रहा है चक्रवात

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

मध्य प्रदेश में पश्चिमी द्वार से बादलों का प्रवाह आज उत्तरी दिशा में ज्यादा बना हुआ है, जबकि दोपहर बाद मध्य भाग से लेकर सभी ओर बादलों का दबाव रहेगा। इसलिए कहीं-कहीं बारिश की संभावना आज भी रहेगी।
भारत के दक्षिण पश्चिम महासागर में एक नए चक्रवात का उदय अफ्रीका के पास हो रहा है, जिसकी फिलहाल गति पूर्व दिशा की हो रही है। यह चक्रवात अभी बाल्य अवस्था में है इसके पूर्ण आकार लेने के बाद ही पता पाएगा की मौसम में क्या परिवर्तन होने वाले हैं।

बहरहाल भारत में दक्षिण पश्चिम और उत्तर पश्चिम से बादलों का आवागमन जारी है जिसके कारण भारत के उत्तरी राज्यों समेत कुछ अन्य राज्यों में बादलों का प्रवाह चल रहा है। इसमें जहां भी बादलों का ठहराव हो रहा है वहां बारिश हो रही है। आज जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख में बिजली तूफान संग बारिश की संभावना है। पंजाब में भी बारिश के आसार है और हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ में बादल छाए रहेंगे।