Congress Leader’s Effigy Burned : ब्राह्मणों के आराध्यदेव परशुराम जी पर टिप्पणी करने वाली कांग्रेस नेत्री का पुतला फूंका!

698

Congress Leader’s Effigy Burned : ब्राह्मणों के आराध्यदेव परशुराम जी पर टिप्पणी करने वाली कांग्रेस नेत्री का पुतला फूंका!

ब्राह्मण, स्वर्णकार, माहेश्वरी, जैन, राजपूत समाजजनों ने की नारेबाजी!

Ratlam : जबलपुर की कांग्रेस नेत्री रेखा जैन और दिल्ली के स्वतंत्र लेखक अजय तिवारी ने ब्राह्मणों के आराध्यदेव भगवान परशुराम जी की तुलना देशद्रोही औरंगजेब से की थी। इसे लेकर मंगलवार को ब्राह्मणों सहित अन्य समाजजनों ने शहर के धानमंडी क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन किया और पुतला फूंका। इसके बाद मध्य प्रदेश परशुराम कल्याण बोर्ड की रतलाम जिला इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन अपर कलेक्टर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव तथा एसपी अमित कुमार को सौंपे। इनमें प्रतिनिधिमंडल ने ब्राह्मण समाज के आराध्य देव महर्षि भगवान परशुराम जी की तुलना क्रूर शासक औरंगजेब से करने के लिए मप्र कांग्रेस महामंत्री रेखा विनोद जैन (जबलपुर) एवं स्वतंत्र लेखक अजय तिवारी (दिल्ली) के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की।

WhatsApp Image 2025 03 19 at 20.37.52 1

ज्ञापन मध्यप्रदेश परशुराम कल्याण बोर्ड के जिला प्रभारी अनुराग लोखंडे के नेतृत्व में दिया गया। उन्होंने अधिकारियों को बताया कि कांग्रेस नेत्री रेखा विनोद जैन एवं स्वतंत्र लेखक अजय तिवारी द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म FACEBOOK पर ब्राह्मण समाज के आराध्य देव भगवान महर्षि श्री परशुराम जी के लिए आपत्तिजनक पोस्ट की है। उन्होंने भगवान श्री परशुराम की तुलना क्रूर शासक औरंगजेब से करने के साथ ही, धार्मिक आस्था से जुड़े तथ्यों को गलत ढंग से प्रस्तुत करते हुए कई अन्य अनर्गल बातें भी लिखी हैं। इससे संपूर्ण ब्राह्मण समाज की धार्मिक भावना आहत हुई है और समाज में रोष व्याप्त है।

ज्ञापन में बताया गया कि कुछ समय से अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर देवी-देवताओं, संतों, महात्माओं, महापुरुषों, धार्मिक आस्था के महत्व के प्रतीकों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने और उसके बाद माफी मांगने का चलन ज्यादा बढ़ गया है। यह सिर्फ टीआरपी बढ़ाने का एक तरीका है जो किसी भी दृष्टि से क्षम्य नहीं हो सकता। यह भारतीय सनातन संस्कृति, सभ्यता, आराध्यों, धार्मिक आस्था से जुड़े प्रतीकों को बदनाम करने तथा भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खंडित करने का प्रयास भी है। यह समाज में वैमनष्यता फैलाने की एक सोची-समझी साजिश है।

WhatsApp Image 2025 03 19 at 20.37.53

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड की रतलाम जिला इकाई के साथ ही संपूर्ण ब्राह्मण समाज ऐसे किसी कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा और भर्त्तसना करता है। परशुराम कल्याण बोर्ड और ब्राह्मण समाज यह मांग भी करता है कि दोनों ही व्यक्तियों और ऐसी ही दूषित मानसिकता वाले अन्य लोगों के सभी सोशल मीडिया एकाउंट पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया जाए। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने तथा सामाजिक उन्माद फैलाने के कुत्सित प्रयास के लिए दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की कार्रवाई भी की जानी चाहिए।

पूतला दहन के दौरान नारेबाजी करने में परशुराम यूवा मंच, सर्व ब्राह्मण सभा, ब्रह्म शक्ति, परशुराम साख सहकारी संस्था, परशुराम कल्याण बोर्ड, राष्ट्रीय परशुराम सेना, सहित ब्राह्मण समाज, माहेश्वरी समाज, जैन समाज, राजपूत समाज, मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज, ब्राह्मण स्वर्णकार समाज, दामोदर वंशीय दर्जी समाज, अग्रवाल समाज, सिलावट समाज, माली समाज, बैरागी समाज, राठौड़ तेली समाज आदि के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2025 03 19 at 20.37.53 1

पूतला दहन के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महापौर प्रहलाद पटेल, स्नेहिल उपाध्याय, गौरव त्रिपाठी, संदीप व्यास, नरेन्द्र जोशी, शैलेन्द्र तिवारी, शांतिलाल शर्मा, चेतन शर्मा, मयूर पुरोहित, मनोज शर्मा, बंटी बोहरा, विजय पांडे, रामबाबू शर्मा, विवेक शर्मा, अनुराग लोखंडे, सुनीता पाठक, शरद चतुर्वेदी, प्रशांत व्यास, डॉ राजेन्द्र शर्मा, राजेश व्यास, कौशल द्विवेदी, धर्मेन्द्र व्यास, सत्यदीप भट्ट, राजेश कटारिया, कृष्ण कुमार सोनी, पवन सोमानी, सुरेन्द्र वोरा, दीपक राठौड़ तथा हेमा निरंजनी सहित अन्य मौजूद रहे।