Congress : कांतिलाल भूरिया से जंग के बाद महेश पटेल ने अध्यक्ष पद छोड़ा

779

Alirajlur : अलीराजपुर में हुए विधानसभा उपचुनाव के बाद कांग्रेस के दो नेताओं में छिड़ी जंग अब इस स्थिति में आ रही है कि अलीराजपुर से कांग्रेस उम्मीदवार और जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

753684 kantilal bhutria

पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और वर्तमान में झाबुआ के विधायक कांतिलाल भूरिया पर महेश पटेल ने आरोप लगाया था, कि विधानसभा चुनाव में कांतिलाल भूरिया ने सेबोटेज किया, इस कारण वे चुनाव हार गए। जबकि, कांतिलाल भूरिया का कहना है कि यदि मैं चुनाव में मदद नहीं करता तो महेश पटेल की जमानत जब्त हो जाती।

Mahesh Patel jobat
mahesh patel jobat

दोनों नेताओं में इस मुद्दे को लेकर पिछले 15 दिनों से जुबानी जंग छिड़ी हुई है। महेश पटेल ने कांतिलाल भूरिया पर 600 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप भी लगाया, जो झाबुआ के सांसद गुमान सिंह डामोर पर लगाया गया है। लेकिन, महेश पटेल का कहना है कि बिना कांतिलाल भूरिया की मदद से यह घोटाला संभव नहीं था। क्योंकि, इस घोटाले के समय कांतिलाल भूरिया केंद्रीय मंत्री थे।

WhatsApp Image 2022 01 08 at 5.22.14 AM

दोनों नेताओं के बीच छिड़ी जंग की शिकायत प्रदेश हाईकमान तक पहुंचने के बाद इसे अनुशासन समिति को भेज दिया गया है। अनुशासन समिति की तरफ से प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए चंद्रप्रभात शेखर ने कहा ऐसा स्वाभाविक है। चुनाव के बाद इस तरह की जुबानी जंग चलती है, लेकिन दोनों नेताओं को समझना चाहिए।

आज इस मुद्दे का महत्वपूर्ण मोड़ यह है कि महेश पटेल ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया, जिसे प्रदेश कांग्रेस ने स्वीकार कर लिया।