WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Congress March Will Start from Mhow : राहुल, प्रियंका और खरगे 26 जनवरी को महू आएंगे!

WhatsApp Image 2025 01 01 At 18.50.29

Congress March Will Start from Mhow : राहुल, प्रियंका और खरगे 26 जनवरी को महू आएंगे!

कांग्रेस यहां से साल भर की ‘संविधान बचाओ राष्ट्रीय पदयात्रा’ शुरू कर रहा!

Indore : अंबेडकर मुद्दे को एक नई ताकत देने के लिए गणतंत्र दिवस पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी महू आएंगे। इस दिन से कांग्रेस यहां से ‘संविधान बचाओ राष्ट्रीय पदयात्रा’ शुरू कर रहा है। महू में होने वाले कार्यक्रम के जरिए कांग्रेस एक तरफ जहां गृहमंत्री अमित शाह द्वारा डॉ अंबेडकर को लेकर दिए गए बयान के विरोध में अभियान की शुरुआत करेगा, वहीं दूसरी तरफ संविधान बचाने का अभियान भी एक नई ताकत के साथ शुरू किया जाएगा।

कांग्रेस नहीं चाहती कि अंबेडकर का मुद्दा समय बीतने के साथ ठंडे बस्ते में चला जाए। यही कारण है कि इस मुद्दे पर देशव्यापी छोटे आंदोलन करने के बाद अब बड़े आंदोलन का रास्ता अपनाया जा रहा। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद शुरू हुआ शोक 2 जनवरी को समाप्त हो जाएगा। इसके बाद कांग्रेस की ओर से अपने नए अभियान का ऐलान कर दिया जाएगा।

कांग्रेस द्वारा तैयार किए गए कार्यक्रम के अनुसार 26 जनवरी 2025 से लेकर 26 जनवरी 2026 तक ‘संविधान बचाओ राष्ट्रीय पदयात्रा’ निकाली जाएगी। माना जाता है कि महू में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की मौजूदगी में ही इस पदयात्रा का शुभारंभ होगा। इस पदयात्रा का स्वरूप कैसा होगा, यह किस तरह निकलेगी और कहां-कहां जाएगी, इस बारे में अभी अंतिम कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तैयार होने के बाद जल्द ही इसका ऐलान किया जाएगा।

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी को मिली शुरुआती सूचना के मुताबिक देश में संविधान लागू होने के दिन यानी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर महू में एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। देश के संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर के जन्म स्थल पर कार्यक्रम का आयोजन कर कांग्रेस एक बार फिर नए सिरे से डॉ अंबेडकर के प्रति अपनी श्रद्धा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान के विरोध में अभियान की शुरुआत करेगी। इस आयोजन में भाग लेने के लिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी भी महू आएंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी इनके साथ महू आएंगे।