WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Congress President Removed: छतरपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष लखन पटेल को हटाया, चुवाव पूर्व बदलने के लगाये जा रहे अलग अलग कयास

जानिए कौन बना नया अध्यक्ष

Congress President Removed: छतरपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष लखन पटेल को हटाया, चुवाव पूर्व बदलने के लगाये जा रहे अलग अलग कयास

 

राजेश चौरसिया की रिपोर्ट 

 

छतरपुर: जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लखन पटेल को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। उनके स्थान पर महाप्रसाद पटेल को कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

IMG 20231007 WA0124

बता दे कि लखन पटेल पर जिलाध्यक्ष रहते हुए पक्षपात के आरोप लगते रहे हैं। उन्हें पूर्व विधायक और राजनगर क्षेत्र से कांग्रेस से टिकिट की दावेदारी कर रहे शंकर प्रताप सिंह मुन्ना राजा का समर्थक माना जा राह था। जिससे इनके खिलाफ कांग्रेस में ही सुर पनप रहे थे। इसी बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव का खजुराहो आगमन हुआ जहां मुन्नाराजा अखिलेश यादव से मिले थे जिससे कि पार्टी में अंदरखाने भितरघात और कलह की खबरें निकलकर सामने आ रहीं थीं।

 

वहीं अब इस फेरबदल से कायास लगाये जा रहे हैं कि कांग्रेस हाईकमान ने इसी के चलते चुनाव के पहले जिलाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से बदल दिया है।

 

वहीं अब महाप्रसाद पटेल को राजनगर से कांग्रेस विधायक विक्रम सिंह नातीराजा गुट का और उनका समर्थक माना जा रहा है।