WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Congress Star Campaigners : विधानसभा चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारक तय!

दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह का नाम स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल नहीं!

WhatsApp Image 2023 10 28 At 20.00.12

Congress Star Campaigners : विधानसभा चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारक तय!

New Delhi : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने भी भाजपा की तरह 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की। इन स्टार प्रचारकों में मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, केसी वेणुगोपाल, अशोक गहलोत और सचिन पायलट के नाम हैं।

WhatsApp Image 2023 10 28 at 20.00.46

इस लिस्ट में कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ का नाम तो है लेकिन दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह का नाम स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल नहीं है। इसके अलावा, दीपक बावरिया, कांतिलाल भूरिया, सुरेश पचौरी, अरुण यादव, कमलेश्वर पटेल, ओमकार मरकाम, अजय सिंह, विवेक तंखा, राजमणि पटेल, सचिन पायलट, नकुलनाथ, मीनाक्षी नटराजन, जीतू पटवारी, राज बब्बर, कन्हैया कुमार, आरिफ मसूद शेख अलीम, संजय मसानी, सुनील केदार, अशोक सिंह, राधे लाल बघेल, महेंद्र पटेल, जीवन पटेल, प्रदीप अहिरवार, गुड्डू राजा बुंदेला, और अभय दुबे का नाम शामिल है!

बीजेपी ने जारी भी जारी किए 40 नेताओं के नाम

भारतीय जनता पार्टी ने एमपी विधानसभा चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों के नाम जारी किए हैं। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ और असम के सीएम हिमंत बिस्‍वा भी शामिल है। वहीं पूर्व मुख्‍यमंत्री उमा भारती, सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर और मुरलीधर राव का नाम इस लिस्ट में नहीं रखा गया है।