
पढ़ना जारी रखें
कई दावेदार राजस्थान के अलवर जिले तक पहुंच गए हैं। यहां के वे लोकल कांग्रेस नेताओं के संपर्क में हैं और इनके जरिए अपनी दावेदारी मजबूत करना चाहते हैं। राजस्थान के अलवर शहर से आने वाले भंवर जितेंद्र सिंह तक पहुंचने के लिए कई दावेदारों ने यह रास्ता चुना है। इस रास्ते के जरिए वे टिकट पाना चाहते हैं। इसके लिए अलवर शहर में उनके करीब के लोगों से संपर्क किया जा रहा है। इस शहर के कांग्रेस के नेताओं से भी कुछ दावेदार भी संपर्क में हैं।
सूत्रों की मानी जाए तो भोपाल में यह खुलासा खुद जितेंद्र सिंह ने किया था। उन्होंने यहां पर कहा था कि कई लोग मेरे घर अलवर तक पहुंच गए, वो भी मेरे यहां पर आने से ही पहले। मुझे उनसे कहना पड़ा कि मध्यप्रदेश में आकर ही मिलेंगे, वहीं पर बात करेंगे। जितेंद्र सिंह के इस खुलासे से यह साफ हो गया है कि टिकट पाने के लिए दावेदार अलवर तक पहुंच रहे हैं।
इधर रणदीप सिंह सुरजेवाला के सहारे टिकट पाने वालों की भी संख्या बढ़ रही है। सुरजेवाला हरियाणा के रहने वाले हैं, उनसे मिलने और उनके जरिए अपनी दावेदारी मजबूत करने के लिए भी दावेदार शॉर्टकट अपना रहे हैं। हरियाणा और दिल्ली में सुरजेवाला राजनीति में खासे सक्रिय रहे हैं। उनके यहां पर रिश्तेदार और गैर राजनीतिक मित्रमंडली भी है। उनके रिश्तेदारों और गैर राजनीतिक मित्रों से कुछ दावेदार संपर्क में आ गए हैं। इनके जरिए वे अपनी दावेदारी मजबूत करना चाह रहे हैं।





