WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

MP Assembly Elections: प्रियंका आएंगी धार, खड़गे उज्जैन में करेंगे सभा,जनआक्रोश यात्रा हर विधानसभा में जाएगी

Bharat Jodo Yatra : प्रियंका भी परिवार सहित शामिल होगी राहुल की MP यात्रा में!

MP Assembly Elections: प्रियंका आएंगी धार, खड़गे उज्जैन में करेंगे सभा,जनआक्रोश यात्रा हर विधानसभा में जाएगी

भोपाल:
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इस महीने सभा करने के लिए महाकाल की नगरी उज्जैन आएंगे। वहीं प्रियंका गांधी धार जिले में सभा करने के लिए आएंगी। राहुल गांधी शहडोल जिले में सभा करने के लिए आएंगे। तीनों नेताओं की इस महीने एक-एक सभा होगी। इसके बाद तीनों की अगले महीने यानि अक्टूबर से सभाओं की संख्या बढ़ा दी जाएगी। यह प्रदेश कांग्रेस की चुनाव अभियान समिति की हुई बैठक में तय हुआ।

पढ़ना जारी रखें

इस बैठक में बताया गया है कि राहुल गांधी की शहडोल के ब्योहारी में निरस्त हुई सभा इस महीने होगी। पहले राहुल गांधी अगस्त में आने वाले थे, लेकिन उनका यह दौरा निरस्त हो गया था, अब उनकी इसी महीने यहीं पर सभा होगी। वहीं धार जिले में पहले यह माना जा रहा था कि राहुल गांधी धार जिले में सभा करेंगे, लेकिन चुनाव अभियान समिति की बैठक में यह साफ कर दिया गया कि इस जिले में अब प्रियंका गांधी आएंगी और उनकी सभा होगी। इसी तरह मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा उज्जैन शहर में होगी। सभा से पहले वे बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए जाएंगे।

हर विधानसभा क्षेत्र में जाएगी जन आक्रोश यात्रा
बैठक में यह भी तय किया गया है कि भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा के तोड़ के रूप में जनआक्रोश यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा में कांग्रेस के सभी दिग्गज नेताओं को अलग-अलग क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। यह यात्रा हर विधानसभा क्षेत्र में जाएगी। इसका फाइनल प्लान प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी बना रहे हैं। तीन-चार दिन में इस यात्रा का पूरा प्लान तैयार कर कांग्रेस इस यात्रा का ऐलान करेगी।