Corona Affect : मुंबई में रात 8 के बाद सिनेमाघर बंद

कई नई फिल्मों की रिलीज आगे बढ़ी, कई जगह टॉकिज बंद

713

Corona Affect : मुंबई में रात 8 के बाद सिनेमाघर बंद

Mumbai : कोरोना और उसके नए वेरिएंट ओमिक्रोन (Omicron) ने एक बार फिर लोगों को डरा दिया। राज्य सरकारें सुरक्षा के नए कदम उठा रहे हैं। एक कदम सिनेमाघर पर पाबंदी को लेकर भी है। बढ़ते कोरोना मामलों देखते हुए दिल्ली में सिनेमाघरों को बंद कर दिया गया। मुंबई 8 बजे के बाद कोई शो नहीं चलेगा।

मुंबई में अभी स्थिति संभलती नहीं दिख रही। लेकिन, फिर से उसके बिगड़ने के आसार नजर आने लगे हैं। सितंबर-अक्टूबर से सिनेमाघरों में बंद पड़े ताले खुले थे। बॉलीवुड गुलजार होने लगा था। रुके प्रोजेक्ट शुरू हो गए थे। रिलीज के लिए तरस रही फिल्में बड़े पर्दे पर उतरने लगी थीं। डायरेक्ट-प्रोड्यूसर अपनी बनी फिल्मों की रिलीज की घोषणा शुरू कर दी थी। लोगों को लगा था कि नया साल सबके लिए बेहतर होगा। लेकिन, ओमिक्रोन (Omicron) ने एक बार फिर से लोगों को डरा दिया।

Also Read: नये साल के पहले ही दिन सफेद सोना पहली बार हुआ 10 हजारी, किसानों के चेहरे पर रौनक 

बढ़ते केस को देखते हुए दिल्ली में थिएटर को बंद कर दिए गए है। नए आदेश के मुताबिक, मुंबई 8 बजे के बाद कोई शो नहीं चलेगा। कई जगहों पर नाइट कर्फ्यू लागू होने की वजह से शो की संख्या कम हो जाएगी। ऐसे में नए फिल्मों के रिलीज डेट को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। 31 दिसंबर को शाहीद कपूर की फिल्म जर्सी (Jersey ) रिलीज होने वाली थी, जिसे टाल दिया गया।

‘RRR’ की रिलीज पर संशय

7 जनवरी को एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म ‘RRR’ रिलीज होनी है। इसे भी आगे बढ़ाया जा रहा है। ‘राधेश्याम’ भी संक्रांति के मौके पर रिलीज होनी थी, इसे भी टाल दिया गया। फरवरी में भी कई मूवी रिलीज होनी है। अगर अभी मूवी रिलीज होती है, तो उसके बिजनेस को नुकसान होगा। इसे देखते हुए मूवी मेकर्स रिलीज डेट टाल रहे हैं।

आंध्र में 180 से ज्यादा टॉकिज बंद

दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसके तहत सिनेमाघर बंद कर दिए गए। मुंबई में 50% ऑक्यूपेंसी के साथ सिनेमाघर चल रहे हैं, लेकिन आखिरी शो अब 8 बजे तक का होगा। आंध्र प्रदेश में 180 से अधिक थिएटर बंद हैं। साथ ही तमिलनाडु में भी महामारी के चलते पाबंदियां लगाई गई हैं।