WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Corona Attack : दिग्विजय सिंह भी कोरोना पॉजिटिव

Corona Attack : दिग्विजय सिंह भी कोरोना पॉजिटिव

Bhopal : सोमवार रात मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने खुद ट्वीट करके जानकारी दी। दिग्विजय सिंह ने अपने ट्वीट में कहा ‘मुझे सर्दी जुकाम था। RT-PCR टेस्ट कराने पर COVID +ve आया है। जो लोग भी पिछले २-३ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, उन्हें यदि बुखार, खांसी, सर्दी, जुकाम, बदन में दर्द है, तो वे कृपया अपना RT-PCR टेस्ट करा लें। अपने स्वास्थ्य का ख़्याल रखें। हमारी शुभकामनाएँ।’

उल्लेखनीय है कि दिग्विजय सिंह दो दिन पहले किसानों की समस्याओं को लेकर सीएम हाउस के सामने धरने पर बैठे थे। वे इस धरने पर काफी भीड़ के साथ शामिल हुए थे। माना जा रहा है कि वे यहीं संक्रमित हुए हैं। दिग्विजय सिंह पिछले साल अप्रैल में भी कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। तब भी उन्होंने इस बात की जानकारी ट्वीट करके दी थी।