Corona Spread Again : 24 घंटे में कोरोना के केस दोगुना, महाराष्ट्र और हिमाचल संक्रामक!

दिल्ली से लेकर मुंबई और हिमाचल में कोरोना के मामले तेजी से बढे!

974

Corona Spread Again : 24 घंटे में कोरोना के केस दोगुना, महाराष्ट्र और हिमाचल संक्रामक!

New Delhi : कोरोना के मामले फिर बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। महाराष्ट्र में कोरोना के मरीज 24 घंटे में दोगुना हो गए। ऐसी ही स्थिति हिमाचल की भी है। जबकि, हिमाचल में 42 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बढ़ते आंकड़ों को देखकर बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर आ गया है। अस्पतालों में पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए गए। दिल्ली से लेकर मुंबई और हिमाचल में कोरोना के मामले तेजी से बढे हैं। अस्पतालों में सर्दी, खांसी और जुकाम के मरीज पहुंच रहे हैं।

कोरोना के मामले देशभर में लगातार बढ़ने लगे। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 402 मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही एक्टिव केस बढ़कर 3903 हो गए हैं। देश में कोरोना के मामले कैसे रफ्तार पकड़ रहे हैं इसके अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 10 मार्च को 440 केस, 11 मार्च को 456 केस, 12 मार्च को 524 केस और 13 मार्च को 444 मामले सामने आए थे।

महाराष्ट्र में कोरोना का ज्यादा असर
महाराष्ट्र में कोरोना केस बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना के 155 मामले सिर्फ मंगलवार को मिले। सोमवार को राज्य में 61 केस मिले थे। महाराष्ट्र में 2 लोगों ने कोरोना के कारण अपनी जान भी गंवाई। महाराष्ट्र में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1.48 लाख हो गई है। अभी तक महाराष्ट्र में कोरोना के 81,38,653 मामले सामने आए। पुणे में कोरोना के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। यहां 75 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। मुंबई में 49, नासिक में 13, नागपुर में 8 और कोल्हापुर में 5 केस सामने आए हैं। इसके अलावा औरंगाबाद, अकोला में 2-2 और लातूर में 1 मामला मिला।

हिमाचल में पोजीटिव नए केस
हिमाचल में भी कोरोना रफ्तार पकड़ रहा है। अस्पतालों में कोरोना के 100 मरीज भर्ती हैं। मंगलवार को 787 लोगों के कोरोना सैंपल लिए, इनमें से 42 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। हिमाचल में सोलन जिले में कोरोना के सबसे अधिक मामले सामने आए। यहां 34 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। इसके अलावा कांगड़ा में 20, शिमला में 11, मंडी और हमीरपुर 10-10, किन्नौर में 5, कुल्लू और चंबा 3-3, बिलासपुर-2, सिरमौर और ऊना में 1-1 मरीज अस्पताल में उपचाराधीन है।