
Collector’s Order : रतलाम में प्रायवेट स्कूलों पर सख्ती, अभिभावकों को बाध्य नहीं किया जा सकेगा किताबें, यूनिफॉर्म खरीदने को!

Ratlam : शिक्षा के क्षेत्र में जिले में निजी विद्यालयों की मनमानी पर अंकुश लगाने मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग के आदेशानुसार कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देश पर शिकायतों के निवारण हेतु कंट्रोल रूम स्थापित किया है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 में अशासकीय विद्यालयों द्वारा विद्यार्थियों द्वारा खरीदी जाने वाली पुस्तके, स्टेशनरी, यूनिफॉर्म, शूज इत्यादि किसी विशेष दुकान अथवा विद्यालय से खरीदें जाने हेतु बाध्य किए जाने के संबंध में प्राप्त शिकायतों पर संज्ञान लेकर विद्यालयों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाहीं करने हेतु जिला पंचायत कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसका दूरभाष क्रमांक 07412299372 है। उक्त कंट्रोल रूम मे दूरभाष पर प्रातः 10 से सायं 6 बजे तक विद्यालयों के विरूद्ध प्राप्त शिकायतों को पंजीबद्ध किया जाएगा!





