WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Daughter’s Name : आलिया ने पहले से तय किया है, बेटी का ये नाम!

एक TV शो में एक कंटेस्टेंट ने ऐसा नाम लिया जो आलिया को पसंद आया!

877
Daughter's Name : आलिया ने पहले से तय किया है, बेटी का ये नाम!

Daughter’s Name : आलिया ने पहले से तय किया है, बेटी का ये नाम!

Mumbai : रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जिंदगी में तीसरा मेहमान आ गया। कपूर और भट्ट फैमिली ने बेटी का स्वागत किया है। अब लोगों की उत्सुकता है कि इस सेलिब्रिटी कपल की बेटी का नाम क्या होगा! जबकि, सच्चाई ये है कि आलिया ने कई साल पहले अपनी बेटी का नाम तय कर लिया था। सोशल मीडिया पर आलिया का एक वीडियो दिखाई दे रहा है, जिसमें वे अपने को-स्टार से इस मामले में बात करती दिखाई दे रही हैं।

अप्रैल में रणबीर के साथ शादी के बंधन में बंधने के बाद उन्होंने रविवार को एक बच्ची को जन्म दिया। इस कपल ने अभी तक बच्चे के नाम की घोषणा नहीं की! लेकिन, आलिया ने पहले ही तय किया था कि वे उसका नाम क्या रखेंगी।

फिल्म ‘गली बॉय’ के प्रचार के दौरान आलिया और उनके को-एक्टर रणवीर सिंह ‘सुपर डांसर सीजन 3’ के सेट पर गए थे। एक कंटेस्टेंट ने बातचीत में कहा कि आलिया ने उनसे शो में अपना नाम लिखने के लिए कहा। हालांकि, कंटेस्टेंट उनका नाम का सही उच्चारण नहीं कर सका, लेकिन आलिया को गलत स्पेलिंग इतनी पसंद आई कि उन्होंने इसके बाद अपनी बेटी का नाम रखने का फैसला किया।

उस बच्चे ने आलिया को अल्मा कहा था। तब आलिया ने जवाब दिया था ‘अल्मा बहुत ही सुंदर नाम है, मैं अपनी बेटी का नाम अल्मा रखूंगी!’ आलिया ने मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया। उन्होंने अपने और रणबीर के नोट के जरिए बच्चे के जन्म की घोषणा की। बच्ची की जन्म पर आलिया ने लिखा, हमारे जीवन की सबसे अच्छी खबर!