WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

ट्रेन में GRP सिपाही की महिला यात्री के साथ छेड़खानी, वीडियो वायरल होते ही SP ने किया सस्पेंड 

ट्रेन में GRP सिपाही की महिला यात्री के साथ छेड़खानी, वीडियो वायरल होते ही SP ने किया सस्पेंड 

 

नई दिल्ली। दिल्ली से प्रयागराज जा रही ट्रेन में एक अकेली महिला सो रही थी, तभी GRP का एक सिपाही उसके पास आया और महिला की माने तो गलत तरीके से उसे छू लिया। महिला ने इसकी तुरंत शिकायत की और छेड़खानी का आरोप वीडियो में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल किया।

इस वीडियो में साफ दिखता है कि पुलिसकर्मी महिला से माफी मांगते हुए हाथ जोड़ रहा है और वीडियो न बनाने की भी गुहार लगा रहा है, लेकिन महिला ने पूरी घटना रिकॉर्ड कर ली। शोर-शराबे से ट्रेन के बाकी यात्री भी जाग गए। इस घटना से लोगों में भारी गुस्सा फैल गया क्योंकि वही पुलिसकर्मी जो महिलाओं की सुरक्षा के लिए तैनात हैं, अगर वे खुद खतरा बनें तो महिलाओं का भरोसा किस पर रहेगा?

वीडियो वायरल होते ही GRP प्रयागराज के एसपी ने तत्काल कार्रवाई की और आरोपी पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया। जांच चल रही है और विभागीय कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है। यह मामला न केवल एक व्यक्तिगत अपराध है, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा पर एक बड़ा सवाल भी खड़ा करता है।

देश के अकेले सफर करने वाली महिलाओं के लिए यह घटना चिंता का विषय है क्योंकि उन्हें जगह-जगह खतरा महसूस होता है। जब सुरक्षा देने वाला स्वयं अपराधी बन जाए तो सिस्टम पर विश्वास कैसे बना रहे?