Delhi-Mumbai Expressway : दिल्‍ली-मुंबई एक्‍सप्रेस-वे के शुरू होने का समय तय हुआ!

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के सचिव अनुराग जैन ने महत्वपूर्ण जानकारी दी!

1289
Delhi-Mumbai Expressway

Delhi-Mumbai Expressway : दिल्‍ली-मुंबई एक्‍सप्रेस-वे के शुरू होने का समय तय हुआ!

New Delhi : दिल्‍ली-मुंबई एक्‍सप्रेस-वे का काम जोर-शोर से चल रहा है। नई दिल्‍ली से राजस्‍थान के दौसा तक यह एक्‍सप्रेस-वे यातायात के लिए खुल चुका है। केंद्र सरकार का इरादा इस एक्‍सप्रेस-वे को जल्‍द से जल्‍द तैयार करने का है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के सचिव अनुराग जैन ने एक्‍सप्रेस-वे के पूरा होने के बारे में बड़ी जानकारी दी।

1,350 किलोमीटर लंबे इस एक्‍सप्रेस-वे का 245 किलोमीटर हिस्‍सा मध्‍यप्रदेश में भी पड़ता है। यहां काम 9 खंडों में किया जा रहा है. इनमें से आठ खंडों में काम लगभग पूरा हो चुका है। सचिव का कहना है कि दिल्‍ली-मुंबई एक्‍सप्रेस-वे दिसंबर, 2024 तक बनकर तैयार हो जाएगा।

Also Read: Third AC Economy Coach : इंदौर से चलने वाली 9 जोड़ी ट्रेनों में अक्टूबर से थर्ड एसी इकोनॉमी कोच!

देश की राजधानी को देश की आर्थिक राजधानी से जोड़ने वाले इस देश के सबसे लंबे एक्‍सप्रेस-वे से दोनों शहरों के बीच यात्रा केवल 12 घंटे में पूरी हो सकेगी। अनुराग जैन का कहना है कि एक्‍सप्रेस-वे का निर्माण तेज गति से हो रहा है। यह एक्सप्रेस-वे पांच राज्यों हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र से होकर गुजरेगा।

Delhi-Mumbai Expressway

दिल्‍ली-मुंबई एक्‍सप्रेस-वे पर कुछ किलोमीटर पर रेस्‍ट एरिया बनाए जा रहे हैं। इन रेस्‍ट एरिया में होटल, ढाबे, पेट्रोल पंप, चार्जिंग सटेशन सहित हर जरूरी सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी। केंद्र सरकार का इरादा इन रेस्‍ट एरिया में ट्रॉमा सेंटर भी बनाने का है।

2019 में रखी थी नींव

दिल्‍ली-मुंबई एक्‍सप्रेस-वे की नींव 2019 में रखी गई थी। 8 लेन के इस एक्‍सप्रेस-वे को आधुनिक तकनीक से बनाया जा रहा है। इस एक्‍सप्रेस-वे के दोनों तरफ जाली लगाई जा रही है, ताकि कोई जानवर सड़क पर न आए। जर्मन तकनीक से बनी सड़क पर तेज गति से गाड़ी चलाने पर भी झटका महसूस नहीं होगा। खास बात यह है दिल्‍ली-मुंबई एक्‍सप्रेस-वे पर कोई भी स्पीड ब्रेकर नहीं होगा।

Also Read: Biperjoy Storm Severe : बिपरजॉय तूफ़ान गंभीर हुआ, 8000 लोगों को सुरक्षित निकाला गया! 

120 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से दौड़ेगी कार

दिल्‍ली-मुंबई एक्‍सप्रेस-वे पर कार की अधिकतम गति सीमा 120 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसी तरह ट्रक को इस पर अधिकतम 80 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलाया जा सकता है। लेकिन, इस आधुनिक रोड पर मोटर साइकिल, स्‍कूटर, तिपहिया वाहन और ट्रैक्‍टर जैसे धीमी गति से चलने वाले वाहनों को चलाना मना है।