Delhi Weather : कोहरे का कहर, दिल्ली में सुबह कई फ्लाइट लेट, 35 ट्रेन देरी से चली!

दिल्ली एयरपोर्ट पर विमानों की उड़ान-लैंडिंग में देरी

520

Delhi Weather : कोहरे का कहर, दिल्ली में सुबह कई फ्लाइट लेट, 35 ट्रेन देरी से चली!

New Delhi : दिल्ली-एनसीआर में कई दिनों से कोहरे ने कोहराम मचा रखा है। जबरदस्त शीत लहर चल रही है। आज दिल्ली एयरपोर्ट से यात्रियों के लिए कोहरे का अलर्ट जारी किया गया। इसलिए कि एयरपोर्ट पर 30 से ज्यादा घरेलू विमानों के टेकऑफ और लैंडिंग में देरी हुई। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमोत्तर भारत में शनिवार से भीषण ठंड से कुछ राहत की उम्मीद है। इसके बाद धीरे-धीरे उत्तर भारत में 12 जनवरी तक अधिकतम व न्यूनतम तापमान बढ़ेगा।

एनसीआर के इलाकों में गुरूग्राम एक बार फिर से ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 3.1 और अधिकतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। फरीदाबाद में 7.2, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 6.2 और नोएडा में 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रहने की संभावना है। इसके बाद से रविवार से तापमान में और बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। 12 जनवरी तक अधिकतम तापमान के 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। हालांकि अभी घना कोहरा अगले सप्ताह तक परेशान करता रहेगा।

IMG 20230107 WA0034

दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा समेत उत्तर भारत में शुक्रवार को भी कंपकंपाने वाली सर्दी जारी रही। ठंड लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। आज भी कोहरे का असर बना हुआ है। दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। एयरपोर्ट ने आज भी यात्रियों के लिए कोहरे का अलर्ट जारी किया। बताया गया है कि एयरपोर्ट पर 30 से ज्यादा घरेलू विमानों के टेकऑफ में देरी हुई। वहीं 12 शहरों से आने वाले 10 से ज्यादा विमानों की लैंडिंग में देरी हुई। उन्हें पूरी सुरक्षा के साथ देरी से लैंड कराया गया। उत्तर भारत में शीतलहर और कोहरे के प्रकोप की वजह से ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं। लंबी दूरी की अधिकतर ट्रेनें एक से सात घंटे तक की देरी से चल रही हैं।

IMG 20230107 WA0034

दिल्ली में हाड़ गला देने वाली सर्दी ने लोगों को खूब परेशान किया हुआ है। शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा व न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री कम चार डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिल्ली का आयानगर इलाके में सबसे सर्द सुबह रही, यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.2 डिग्री कम 1.8 डिग्री दर्ज हुआ। रिज में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री कम 3.3, लोदी रोड में 3.8 और उजवा में 2.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

दिल्ली में सर्दी की हालत यह है कि शुक्रवार को भी दिल्ली के चार इलाकों में न्यूनतम तापमान चार डिग्री से भी कम रहा। दिल्ली के आयानगर में 1.8 डिग्री तापमान के साथ बर्फ जमा देने वाली सर्दी रही। दिल्ली में औसत न्यूनतम तापमान चार डिग्री दर्ज हुआ। इससे पहले गुरुवार को 3 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा था। दिल्ली में औसत न्यूनतम तापमान चार डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, अगले हफ्ते के शुरुआती तीन दिन ऐसा ही मौसम  रहेगा।