पन्ना में 3 दिनी नीलामी में 2 करोड़ 5 लाख के हीरे हुए नीलाम,सूरत,मुम्बई के व्यापारी हुए शामिल!

कुल 49 ट्रे के माध्यम से रखे थे 87 नग 190.20 कैरेट के हीरे,आकर्षण का केंद्र रहे 14 कैरेट 21 सेंट, 11 केरेट 88 सेंट व 9 कैरेट 99 सेंट के तीनों हीरे हुए नीलाम!

2987

पन्ना में 3 दिनी नीलामी में 2 करोड़ 5 लाख के हीरे हुए नीलाम,सूरत,मुम्बई के व्यापारी हुए शामिल!

पन्ना: पन्ना जिले में उथली हीरा खदानों से प्राप्त हीरो की नीलामी कल समाप्त हो गई। इस तीन दिवसीय हीरा नीलामी में सूरत गुजरात, महाराष्ट्र और मुंबई से आए व्यापारियों ने भाग लिया।

बता दे की नीलामी में मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे 14 कैरेट 21 सेंट, 11 कैरेट 88 सेंट व 9 कैरेट 99 सेंट के तीनों बड़े हीरे नीलाम हो गए, जो पिछली कुछ नीलामियों में पेंडिंग चले गए थे।

हीरा अधिकारी रवि पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 फरवरी से 23 फरवरी तक तीन दिवसीय हीरों की नीलामी शुरू हुई थी, जिसमें 49 ट्रे के माध्यम से 87 नग हीरे रखे गए थे, जिनका वजन 190 कैरेट 20 सेंट था, और इस बार नीलामी में आए व्यापारियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अच्छी मात्रा में हीरे खरीदे। हालांकि इस बार पिछले बार की नीलामी में पेंडिंग गये बड़े हीरे भी नीलामी में नीलाम हो गए और कुल दो करोड़ 5 लाख के करीब में हीरे नीलाम हुए।

*बाईट :- 1* रवि पटेल (हीरा अधिकारी पन्ना)