WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Different Papers in Every District : इस बार 5वीं व 8वीं के पेपर हर जिले में अलग-अलग बनाए गए!

स्कूल शिक्षा विभाग ने तैयार किया पेपर लीक रोकने का नया फॉर्मूला और पुख्ता इंतजाम!   

Different Papers in Every District : इस बार 5वीं व 8वीं के पेपर हर जिले में अलग-अलग बनाए गए!

Bhopal : स्कूल शिक्षा विभाग ने इस बार पेपर लीक से निपटने के लिए नया फार्मूला तैयार किया है। विभाग ने इस बार हर जिले के लिए अलग-अलग प्रश्न पत्र तैयार किए है, ताकि किसी एक जिले में पेपर लीक होने पर सिर्फ उसी जिले की परीक्षा को निरस्त किया जा सके। यह व्यवस्था इस बार पांचवीं-आठवीं बोर्ड परीक्षा में की गई है। ये परीक्षाएं 6 से 14 मार्च तक होंगी।

बोर्ड परीक्षा के लिए सख्ती बरती गई है कि अगर फार्मूला सफल रहा, तो आगे 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा में भी अपनाया जाएगा। इस बार 5वीं व 8वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए विभाग की तरफ से काफी सख्ती बरती गई है।

प्रदेश के 15% केंद्रों पर उसी दिन प्रश्नपत्रों को फोटो कॉपी करके विद्यार्थियों में वितरित किया जाएगा। सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्र भी उसी स्कूल में न होकर 5 से 10 किमी दूर कर दिया गया। इस संबंध में दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।

प्रदेश के सरकारी व निजी स्कूलों के करीब 24 लाख विद्यार्थी 12 हजार से अधिक परीक्षा केंद्र पर शामिल होंगे। दोनों परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 11.30 बजे तक चलेंगी। विद्यार्थियों को सुबह आठ बजे से ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।

 

एनसीईआरटी कोर्स पर बनेंगे

पांचवीं व आठवीं का पहला पेपर प्रथम भाषा- हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू व मराठी का होगा। इस बार हिंदी, अंग्रेजी व संस्कृत भाषा का प्रश्नपत्र एससीईआरटी और एनसीईआरटी दोनों पाठ्यक्रमों के आधार पर तैयार किए गए हैं। प्रथम भाषा के रूप में उर्दू या मराठी का चयन करने पर द्वितीय भाषा अंग्रेजी व अतिरिक्त भाषा के रूप में हिंदी का पेपर देना होगा।

प्रथम भाषा के रूप में अंग्रेजी का चयन करने पर द्वितीय भाषा में हिंदी का पेपर देना अनिवार्य होगा। जिला एवं ब्लाक स्तर पर परीक्षा कंट्रोल रूम की व्यवस्था की जाएगी, ताकि वार्षिक परीक्षा आयोजन संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके। इसमें हेल्पलाइन की व्यवस्था भी की जाएगी।