Digvijay : AICC अध्यक्ष चुनाव पर दिग्विजय सिंह का U-Turn

तीसरे उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरने की संभावना नकारी!

1033

Digvijay’s U-Turn : AICC अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ रहे दिग्विजय सिंह!

Jabalpur : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC)।के अध्यक्ष पद के चुनाव लड़ने को लेकर दिग्विजय सिंह की अटकलों पर विराम लग गया। MP के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने स्पष्ट कर दिया कि वे चुनाव नहीं लड़ रहे! जबकि, ये अटकलें उनके ही एक बयान को लेकर शुरू हुई थी। आज दिग्विजय सिंह ने कहा कि वे पार्टी अध्यक्ष की दौड़ में शामिल नहीं हैं।

जबलपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि वे कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ेंगे। वे पार्टी आलाकमान के निर्देशों का पालन करेंगे। इससे पहले एक चैनल से बातचीत में दिग्विजय सिंह ने कहा था कि उनकी संभावना को क्यों खारिज किया जा रहा है। माना गया था कि वे अशोक गहलोत और शशि थरूर की उम्मीदवारी मुकाबले में तीसरे उम्मीदवार के रूप में उतरना चाहते हैं।

अटकलों के बीच दिग्विजय सिंह गुरुवार को ‘भारत जोड़ों’ यात्रा से ब्रेक लेकर दिल्ली पहुंचे थे। उनकी अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की चर्चा थी, जिसे बाद में उन्होंने खारिज किया। दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को एक चैनल से कहा कि मैं साफ कर चुका हूं, कि जो भी आदेश होगा हमारे नेतृत्व का उसका पालन दिग्विजय सिंह करता आया है और करता रहेगा। उनके निर्देशों का पालन मेरे लिए सर्वोपरि है। उनके प्रति वफादारी में मैं समझौता नहीं करूंगा, चाहे जो हो जाए।

राहुल गांधी की तरफ से नामांकन से इनकार किए जाने के बाद अब गहलोत और थरूर के बीच मुकाबला तय माना जा रहा है। चर्चा में तो कमलनाथ से लेकर मनीष तिवारी तक कई नेताओं के नाम आए। लेकिन, अभी तक किसी तीसरे नेता ने आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं की है।