Earthquake: अफगानिस्तान में आज सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस हुए! 

भारत में भी आज सिक्किम में धरती कांपी! 

291
Earthquake Wreaks Havoc In Iran

Earthquake: अफगानिस्तान में आज सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस हुए! 

New Delhi : सोमवार अलसुबह अफगानिस्तान के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 आंकी गई। अफगानिस्तान के फैजाबाद से 100 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में इसका केंद्र पाया गया। राष्ट्रीय भूकंप केंद्र के मुताबिक भूकंप का झटका सुबह 6 बजकर 47 मिनट पर महसूस किया गया। एक महीने के अंदर अफगानिस्तान में यह दूसरा भूकंप है। भूकंप से किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की जानकारी नहीं मिली।

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, इससे पहले 22 जनवरी को 4.2 तीव्रता का भूकंप अफगानिस्तान के फैजाबाद से 79 किमी दक्षिण पूर्व में स्थानीय समयानुसार रविवार सुबह 9 बजकर 4 मिनट पर आया था। पिछले साल पूर्वी अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता के भूकंप में 1,100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। पक्तिका प्रांत सबसे अधिक प्रभावित था। लगभग 4,500 घरों पूरी तरह से जमींदोज हो गए थे।

IMG 20230213 WA0026

इन दिनों दुनिया के कई देशों में लगातार भूकंप के झटके महसूस किये जा रहे हैं. बीते सोमवार को आए विध्वंसक तूफान के चलते तुर्की-सीरिया में 34000 से अधिक लोगों की मौत हो गई। वहीं भारत के भी कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से लगातार भूकंप आ रहे हैं। आज ही सिक्किम में भी झटके महसूस किए गए। वहीं बीते रविवार को असम में भूकंप आया था। इसके अलावा गुजरात के कच्छ शहर में भी भूकंप के चलते धरती कांपी थी।