ED Raid : आधा दर्जन कांग्रेस नेताओं के घरों पर ED के छापे! 

कांग्रेस ने इसे राष्ट्रीय अधिवेशन बिगाड़ने की कार्रवाई बताया!

1293
ED Raid

ED Raid : आधा दर्जन कांग्रेस नेताओं के घरों पर ED के छापे! 

Raipur : सोमवार की सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी से प्रदेश में हड़कंप मच गया। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 6 कांग्रेस नेताओं के ठिकानों पर छापा मारा। इसमें विधायक और पार्टी पदाधिकारी शामिल हैं। एजेंसी ने कोयला लेवी घोटाले में यह कार्रवाई की है।

ED की टीमों ने करीब आधा दर्जन कांग्रेस नेताओं के घरों पर छापेमारी की। जिन नेताओं के यहां छापे की खबर है, उनमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, श्रम कल्याण मंडल अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल, विधायक देवेंद्र यादव, प्रवक्ता आरपी सिंह, विनोद तिवारी आदि शामिल हैं। इस मामले में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। कांग्रेस मीडिया विभाग की और से भी छापे की जानकारी नहीं होने की बात कही गई।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन से पहले कई बड़े नेताओं के ठिकानों पर ED ने छापेमारी की। पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन से चार दिन पहले पड़े छापे से सियासी गलियारे में हड़कंप मच गया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए बड़े नेता छत्तीसगढ़ में जुट रहे हैं। 24 फरवरी से अधिवेशन की शुरुआत होगी और इससे पहले इस छापेमारी ने हड़कंप मचा दिया है।

कांग्रेस अकेले मोदी सरकार से नहीं लड़ सकती, विपक्षी एकता की जरूरत’, बोले- KC Venugopal

ED Raid

छत्तीसगढ़ में 24 फरवरी को कांग्रेस का अधिवेशन होना है। इसमें सोनिया गांधी और राहुल भी आएंगे। इससे पहले ED ने छापे मारे हैं। कांग्रेस ने कहा कि ये कार्रवाई अधिवेशन बिगाड़ने के लिए की गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि पिछले 9 सालों में ED ने जो रेड की हैं उसमें 95% विपक्षी नेता हैं, और सबसे ज्यादा कांग्रेस नेताओं के खिलाफ है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अडाणी की सच्चाई खुलने और भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से हताश हो चुकी भाजपा ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।

भूपेश बघेल ने ट्वीट करके ED के छापों की जानकारी दी। उन्होंने लिखा ‘प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष, पूर्व उपाध्यक्ष और विधायक समेत कई साथियों के घरों पर ED ने छापा मारा है। 4 दिन के बाद रायपुर में कांग्रेस का महाधिवेशन है। तैयारियों में लगे साथियों को इस तरह रोककर हमारे हौसले नहीं तोड़े जा सकते। भारत जोड़ो की सफलता और अडाणी की सच्चाई खुलने से भाजपा हताश है। यह ध्यान भटकाने का प्रयास है। हम लड़ेंगे और जीतेंगे।’

प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, प्रदेश प्रवक्ता आरपी सिंह, भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष सन्नी अग्रवाल और विनोद तिवारी पर एजेंसी ने एक्शन लिया है। इनसे जुड़े रायपुर की श्रीराम नगर, डीडी नगर, गीतांजलि नगर, मोवा में छापे मारे गए। खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन और सारंगढ़ विधायक चंद्रदेव राय के घर भी कार्रवाई चल रही है। भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव और उनके भाई धर्मेंद्र यादव के यहां ED का छापा पड़ा। देवेंद्र यादव के भिलाई और रायपुर में सरकारी बंगले पर टीमों ने छापा मारा।,

मुख्यमंत्री ने इसे राजनीतिक हमला बताया 

कांग्रेस नेताओं के घर पर ED की छापेमारी से कांग्रेस आग-बबूला हो गई है। दिल्ली से लेकर रायपुर तक केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ED के छापे को राजनीतिक हमला बताते हुए कहा, कांग्रेस ऐसी दमनकारी कार्रवाई के आगे झुकेगी नहीं। जब-जब कांग्रेस पार्टी कोई बड़ा कदम उठाती है, यहां छापे पड़ते हैं।