WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Eighth Round of Marriage : शिवराज सिंह ने बेटे-बहू को भी विवाह की वर्षगांठ पर पौधा रोपने की शपथ दिलाई! 

इसे रस्मी सात फेरों के बाद का आठवां फेरा कहा जा रहा, प्रकृति की सेवा की पहल!  

Eighth Round of Marriage : शिवराज सिंह ने बेटे-बहू को भी विवाह की वर्षगांठ पर पौधा रोपने की शपथ दिलाई! 

Bhopal : केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने छोटे बेटे कुणाल और बहू रिद्धि के विवाह के अवसर पर उन्हें आठवें फेरे के रूप में वचन दिलाया कि दोनों हर साल अपने विवाह की वर्षगांठ पर पौधारोपण करेंगे, प्रकृति की सेवा करेंगे और अपना जीवन परोपकार के कार्यों एवं लोगों की सेवा में लगाएंगे। शिवराज सिंह गत 3 साल से प्रतिदिन पौधारोपण कर रहे है।

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल की वैलेंटाइन डे के दिन भोपाल में भव्य समारोह में विवाह हुआ। सप्ताहभर तक चले पारिवारिक समारोह के बाद यह विवाह हुआ। सारी रस्मों के निर्वहन के बाद शिवराज सिंह ने नवयुगल को साल में एक बार विवाह की वर्षगांठ के दिन पौधरोपण की शपथ दिलाई। कहा जा रहा है कि ये सात फेरों के बाद का आठवां फेरा है।

शिवराज सिंह चौहान खुद 2021 से रोज पौधरोपण करते हैं। उनकी हर दिन पौधरोपण की पहल की दुनियाभर में चर्चा भी हुई। उन्होंने 19 फरवरी 2021 को पौधरोपण अभियान की शुरुआत की थी। मुख्यमंत्री रहते हुए शिवराज ने संकल्प लिया था कि वे प्रतिदिन पौधे रोपेंगे। उनका संकल्प जमीन पर भी उतरा। उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए पौधरोपण किया और अब केंद्रीय मंत्री होते हुए भी यह परंपरा निभा रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान ने अनूपपुर जिले में नर्मदा नदी के उद्गम स्थल के पास शंभू धारा में 19 फरवरी 2021 को पहला पौधा रोपा था। यह पौधा रुद्राक्ष का था, जो अब शिवराज की उंचाई को भी पार करके पेड़ बन गया।