WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

EOW Raid: खाद्य सुरक्षा अधिकारी के सागर और जबलपुर आवासों पर छापा, जानिए कितनी संपत्ति मिली

1570
WhatsApp Image 2023 07 07 At 11.05.27 696x928

EOW Raid: खाद्य सुरक्षा अधिकारी के सागर और जबलपुर आवासों पर छापा, जानिए कितनी संपत्ति मिली

भोपाल: EOW ने आज सुबह सागर के खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमरीश दुबे के सागर और जबलपुर आवासों पर आकस्मिक छापा मारा। दुबे पूर्व में जबलपुर में भी पदस्थ रहे है। दुबे के जबलपुर एवं सागर स्थित आवास में आज EOW सागर एवं जबलपुर की संयुक्त टीम ने सर्च कार्रवाई की। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में यह कार्यवाही की गई।

प्राप्त जानकारी अनुसार अभी तक की गई कार्यवाही में स्टार पार्क शताब्दीपुरम जबलपुर में एक आलीशान ट्रिपलएक्स कीमत ₹9000000, शताब्दीपुरम में ही एक 2400स्क्वायर फिट का प्लॉट कीमत ₹6500000, नरसिंहपुर में शुगर मिल में ₹9000000 इन्वेस्ट करने के कागजात, एवं नरसिंहपुर में दो प्लॉट के कागजात मिले हैं! इनकी कीमत लाखों रुपए बताई जा रही हैं। इसके अतिरिक्त नरसिंहपुर में एक बैंक लॉकर की जानकारी मिली है एवं विभिन्न बैंकों में खातों की जानकारी मिली है। दोनों आवास में एक-एक फोर व्हीलर मिली हैl

सर्च की कार्यवाही जारी है।