
Will get the Reservation Extension Counter restored : रेलवे पेंशनर संगठन ने RDA पदाधिकारियों का किया अभिनंदन!
Ratlam : सेंट्रल गवर्नमेंट एवं रेलवे पेंशनर एसोसिएशन ने रतलाम विकास प्राधिकरण के पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आरडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल ने कहा कि पेंशनर समाज के मार्गदर्शक होते हैं और उनका प्रयास रहेगा कि प्राधिकरण के माध्यम से पेंशनरों को अधिकतम सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि नई विकसित होने वाली कॉलोनियों में पेंशनरों के लिए विशेष प्रावधान किए जाएंगे तथा ऑडिटोरियम जैसी सुविधाओं की दिशा में भी कार्य किया जाएगा। पेंशनरों की और से उठाई गई प्रमुख समस्या पर उन्होंने कहा कि मंडल कार्यालय में पिछले करीब 20 वर्षों से संचालित रिवर्शन एक्सटेंशन काउंटर को बंद कर दिया गया है। इस विषय को सांसद और कैबिनेट मंत्री के समक्ष व्यक्तिगत रूप से रखकर समाधान के प्रयास किए जाएंगे।

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष गोविंद काकानी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को हमेशा लोगों के बीच रहना चाहिए और पेंशनर संगठन अनुभवी लोगों का समूह है, जिनके सुझाव समाज के लिए महत्वपूर्ण हैं।उपाध्यक्ष प्रवीण सोनी ने कहा कि यह एक बड़ी जिम्मेदारी है और प्रयास रहेगा कि रतलाम अपनी विकास योजनाओं के माध्यम से प्रदेश में गौरवान्वित स्थान प्राप्त करें।

समारोह में मंडल अध्यक्ष प्रकाश व्यास, आईएल पुरोहित, विजय कुमार दुबे, रामखेलावन कुमावत, मनोहर पंचोली, लाखनराव बाइस्कर, सुरेश गोराणा, दुर्गा प्रसाद मिश्रा, भंवरसिंह तंवर सहित अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों का पुष्पहार, माला, शॉल, केसरीया दुपट्टा एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मान किया। महिला समिति की और से मनोरमा गहलोत, माया शर्मा, रमा श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में पेंशनर उपस्थित रहें। संचालन नरेंद्र त्रिवेदी ने तथा आभार देवेंद्र वर्मा ने माना!






